अपडेटेड 2 February 2026 at 12:58 IST

'ये देश की प्रगति वाला बजट है', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले CM योगी आदित्यनाथ, बताया UP के लिए क्यों है खास?

CM Yogi Adityanath on Budget: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसे देश का विजनरी बजट बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह बजट क्यों यूपी के लिए खास है?

Follow : Google News Icon  
Yogi Adityanath on Budget
बजट पर सीएम योगी | Image: ANI

UP CM Yogi Adityanath on Budget: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (2 फरवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बार के बजट को विजनरी  बताया। उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तेजी से अग्रसर है, यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। ये पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है। हर भारतीयों को अपने कर्तव्यों का एहसास कराने का भी बजट आग्रह कर रहा है।

बजट में यूपी को क्या-क्या मिलेगा, सीएम योगी ने यह भी बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य की आकांक्षी की पूर्ति भी होती है।

 देश का सबसे बड़ा MSME बेस यूपी के पास है- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि बजट में 10,000 करोड़ का एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश देश के अंदर इसको लीड करता है। देश का सबसे बड़ा MSME बेस यूपी के पास है। 96 लाख MSME यूनिट यूपी के पास हैं। 3 करोड़ जो हमारी आबादी है, इस MSME के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 10,000 करोड़ रुपये हमें इसके अगले भविष्य के लिए, इसको नई तकनीक के साथ जोड़ने के लिए, ट्रेनिंग के प्रोग्राम के साथ जोड़ने के लिए, एक्सपोर्ट के साथ जोड़ने के लिए, पैकेजिंग की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में यह यूपी जैसे राज्य को मदद करेगा और यूपी सर्वाधिक लाभ इसका ले पाएगा।

Advertisement

दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की मिली सौगात

सीएम योगी ने आगे कहा कि 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड तैयार किया गया है। स्वाभाविक रूप से इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का है, कनेक्टिविटी का है और भी अन्य सेक्टर को आगे बढ़ाने का है। इनमें सात रेलवे के नए कॉरिडोर, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी... ये दो यूपी को प्राप्त हुए हैं, इन दो नए रेलवे कॉरिडोर का लाभ यूपी की बेहतरीन रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 20 वॉटर-वे जिनमें यूपी के अंदर देश का पहला इनलैंड वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया के बीच में प्रारंभ हो चुका है। हमने वाराणसी, प्रयागराज और इसको यमुना में भी आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रस्ताव तैयार किए हैं। अयोध्या से हल्दिया के बीच में वॉटर-वे को संचालित करने का प्रस्ताव। ऐसे ही राप्ती नदी, गोमती नदी, इन सब में भी ये संभावनाएं है और मेरा मानना है कि इन वॉटर-वे का उपयोग हम यहां पर भी कर पाएंगे।

Advertisement

सीएम ने कहा कि बायो फार्मा सेक्टर में जो यूपी की नई संभावना है, हम सब जानते हैं कि यूपी इस दिशा में नए सिरे से काम प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि हम इस पर पहले से काम कर रहे हैं। ललितपुर में हम लोग लगभग 1200 एकड़ क्षेत्रफल में एक नया वहां पर हम लोग बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाए हैं। गौतम बुद्ध नगर के यमुना अथॉरिटी में हम लोगों ने मेडिकल डिवाइस पार्क की कार्रवाई हमारी काफी एडवांस स्टेज में है, हम उसको आगे बढ़ा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'इतनी ठंड में स्कूल जाओगी तुम...', 'जनता दर्शन' में बच्ची संग CM योगी की दिल छू लेने वाली बातचीत, VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 12:58 IST