'स्कूल जाओगी तुम...', 'जनता दर्शन' में बच्ची संग CM योगी की दिल छू लेने वाली बातचीत, VIDEO

UP News: जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बच्ची से कविता सुनाई। बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल में एडमिशन की गुहार भी लगाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi adityanath interact with Kid
बच्ची संग सीएम योगी की बातचीत | Image: X- ANI

UP CM Yogi Adityanath: बच्चों संग खेलने, उनको दुलारने के कई वीडियो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है। सीएम योगी 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते और उनका समाधान निकालते हैं। इसी 'जनता दर्शन' में एक छोटी बच्ची स्कूल में एडमिशन की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची।

सीएम योगी संग बच्ची की बातचीत

सीएम योगी ने बच्ची संग बातचीत की। उन्होंने उससे पूछा कि बताओ, तो बच्ची ने कहा कि मेरा एडमिशन करवा दो। इस पर सीएम ने कहा कि इस उम्र में तुम स्कूल जाओगी। उन्होंने फिर पूछा किस क्लास में एडमिशन चाहिए। तो बच्ची की मां ने कहा कि नर्सरी में। सीएम ने बच्ची से कहा कि रोज जाओगी न स्कूल, मेहनत से पढ़ोगी न? इस पर बच्ची ने सीएम के सवाल पर हां में सिर हिलाकर जवाब दिया।

बच्ची ने सुनाई कविता

सीएम योगी ने फिर बच्ची से कहा कि क्या पढ़ती हो सुनाओ। इस पर उसने 'शेर बच्चे, शेर बच्चे' कविता उनको सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी खुश हो गए और इसके बाद उन्होंने खड़े अधिकारी से कहा कि इसका एडमिशन कराओ। मुख्यमंत्री ने बच्ची को एक चॉकलेट भी दी।

बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने कहा, "हम अपनी बेटी के लिए लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के लिए सीएम से मिलने आए थे। उसने सीएम के सामने एक कविता सुनाई। वह स्कूल जाने के लिए बहुत उत्सुक है। हमें भरोसा है कि उसे स्कूल में एडमिशन मिल जाएगा।"

Advertisement

लखनऊ की रहने वाली है अनाबी

वहीं, अनाबी अली नाम की बच्ची से पूछा गया कि वो जनता दर्शन में क्यों गई थी? तो उसने स्कूल का नाम लेते हुए कहा कि वो वहां एडमिशन चाहती है। उसने सीएम योगी से मिलकर उनसे आग्रह किया। उन्होंने एडमिशन कराने की बात कही है। बच्ची ने कहा कि वो इससे बहुत खुश है। अनाबी अली लखनऊ की रहने वाली है और वो अपनी मम्मी, दादा और दादी यहां आई थी।

यह भी पढ़ें: Noida: कार का पीछा, फ्लाइंग किस और महिलाओं को किए अश्लील इशारे... VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने यूं सिखाया सबक

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड