UP: 'अपने बच्चों को भेजेंगे इंग्लिश स्कूल और दूसरों के बच्चों को गांव...', भोजपुरी की वकालत कर CM योगी ने सपा को खूब लताड़ा

सीएम योगी ने कहा कि ये दूसरों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। कठमुल्लापन की ओर देश को ले जाना चाहते हैं, ये नहीं चल सकता है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi Adityanath in UP Vidhansabha
CM Yogi Adityanath in UP Vidhansabha | Image: X

CM Yogi Adityanath in UP Vidhansabha: उत्तर प्रदेश में बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत की। जहां सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, भाषा को लेकर हुए हंगामे पर सीएम योगी भी विधानसभा में गरजते हुए नजर आए। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं, जो समाज और राज्य के हित में है। अपने बच्चे को इंग्लिश पढ़ाएंगे और दूसरों के बच्चे को उर्दू पढ़ाना चाहते हैं, मौलवी बनाना चाहते हैं। कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति

बजट सत्र के पहले दिन यूपी विधानसभा में भाषा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। सीएम योगी तब भड़क गए, जब सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कार्यवाही क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी, अवधि, ब्रज, बुंदेलखंडी के साथ अंग्रेजी में होने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में हो सकता है तो उर्दू में क्यों नहीं? प्रस्ताव को आप बहुमत से पास करा लें, लेकिन हम विरोध में हैं।

ये भाषाएं हिंदी की बेटियां हैं- सीएम योगी

नेता प्रतिपक्ष के इन आरोपों पर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों को भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी इस सदन में सम्मान मिल रहा है। ये सभी हिंदी की उपभाषाएं हैं यानी हिंदी की बेटियां हैं। हमें इसका स्वागत करना चाहिए। सदन विशुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों का नहीं है। सदन में अलग-अलग समाज से सदस्य यहां विभिन्न तबके से आए हैं।

Advertisement

'समाजवादियों का चरित्र दोहरा'

उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की आवाज को भी इस सदन में बल मिले। अगर वह हिंदी नहीं बोल सकता तो वो  भी अवधी, बुंदेलखंडी, भोजपुरी, जिसमें समर्थ हो बोलने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कौन सी बात होगी। आप उर्दू की वकालत कर रहे हैं। ये बड़ी विचित्र बात है। आप समाजवादियों का चरित्र ही इतना दोहरा हो चुका है।

‘अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाएंगे, लेकिन…’

सीएम योगी ने कहा कि यही ढोंग है आप लोगों की हर अच्छे काम का आप विरोध करेंगे, जो प्रदेश और देश के हित में है। इस प्रकार के विरोध की निंदा होनी चाहिए। अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं। दूसरे के बच्चों को कहेंगे उर्दू पढ़ाओ इनको। दूसरों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। कठमुल्लापन की ओर देश को ले जाना चाहते हैं, ये नहीं चल सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आपने कल भी भोजपुरी, अवधी, बुंदलेखंडी का विरोध किया। आप लोग अपने दैनिक जीवन में इस प्रकार के आचरण के आदि हो चुके हैं। अवधी, भोजपुरी, ब्रज सब बोलियों को सम्मान मिलना चाहिए इनका विरोध नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मायावती को लेकर उदित राज ने ऐसा क्या कह दिया, भड़के भतीजे आकाश आनंद; UP पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड