UP में बदला एक और नाम, अब रविंद्रनगर कहलाएगा मियांपुर, CM योगी ने कहा- जहां एक भी मुस्लिम नहीं...

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में मियांपुर का नाम बदलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसे अब रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP CM Yogi Adityanath
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: ANI

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 अप्रैल) लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने बांग्लादेश से आए 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को जमीनों का पट्टा सौंपा है। साथ ही सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब मियांपुर को रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा।

CM योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर। अब ये मियांपुर नहीं रहेगा, अब बांग्लादेश से आए इन हिंदुओं की बस्ती का नाम रविंद्रनगर होगा। भारत को राष्ट्रगान देने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी।

पापी पाकिस्तान अभी और टुकड़ों में बंटेगा- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पाकिस्तान को आंड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पापी पाकिस्तान, अपने कर्मों से पहले भारत का विभाजन किया। फिर पाकिस्तान के भी टुकड़े हुए हैं। अभी और टुकड़े होने का इंतजार भी करिए। पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है। लेकिन उस पापी पाकिस्तान के पाप की सजा मिली किसको, वहां रह रहे हिंदुओं को, सिखों, बौद्धों को, जैनियों को, पारसियों को, ईसाईयों को... क्योंकि उनके साथ किसी अन्य जाति के लिए कोई अस्तित्व नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, सिख, बौद्ध प्रताड़ित होते हैं। उसकी आस, उसका विश्वास भारत की तरफ ही होता है, वह भारत की तरफ देखता है। भारत उसको न्याय देगा, भारत उसके साथ खड़ा होगा।

Advertisement

कांग्रेस-सपा को भी घेरा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी को घेरा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, सिखों की हत्या पर कांग्रेस, सपा, टीएमसी के मुंह सिल जाते हैं। हिंदुओं, सिखों, जैनों की संपत्ति पर कब्जों पर बोलने में विपक्ष के होठ सिल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के अंतर्गत अधिकार दिए जा रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस कानून का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान होंगे बिहार के नए मुख्‍यमंत्री? LJP चीफ ने खुद बता दिया पूरा सच

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड