Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान होंगे बिहार के नए मुख्‍यमंत्री? LJP चीफ ने खुद बता दिया पूरा सच, नई सरकार का पूरा फॉर्मूला भी आया सामने

बिहार की राजनीति इस वक्त एक ऐसे मोड़ पर है जहां हर बीतता मिनट नई अटकलों को जन्म दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि पटना में सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

Follow : Google News Icon  
bihar new chief minister lgp chief chirag paswan
क्या चिराग पासवान होंगे बिहार के नए मुख्‍यमंत्री? LJP चीफ ने खुद बता दिया पूरा सच, नई सरकार का पूरा फॉर्मूला भी आया सामने | Image: Republic

बिहार की राजनीति इस वक्त एक ऐसे मोड़ पर है जहां हर बीतता मिनट नई अटकलों को जन्म दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि पटना में सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा? युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भी सीएम रेस में कई लोग ले रहे हैं। अब खुद चिराग पासवान ने इस पर बड़ा बयान देकर सस्पेंस खत्म कर दिया है।

चिराग पासवान ने खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर कर दिया है। उन्होंने नई सरकार के स्वरूप पर भी अपडेट दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग ने कहा कि नई बिहार सरकार में सिर्फ नेतृत्व (सीएम) बदलेगा, सरकार एवं मंत्रिमंडल के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि नई बिहार कैबिनेट में कुछ पुराने मंत्री बदलकर नए चेहरे आ सकते हैं।

उनकी ही पार्टी के मंत्री-विधायक चाहते हैं CM बनें चिराग पासवान

चिराग पासवान भले ही खुद को रेस से बाहर बता रहे हों। लेकिन उनकी पार्टी एलजेपी (रामविलास) के कई विधायक और मंत्री खुलकर कह रहे हैं कि वे चाहते थे कि चिराग ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें। पार्टी के अंदर एक मजबूत धड़ा मानता है कि चिराग पासवान युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए। हालांकि, एलजेपी (आर) के कई नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है। वे मानते हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भाजपा और एनडीए के बड़े नेताओं की रणनीति और सहमति से तय होगा।

Advertisement

सीएम आवास पर बैठक, युवा चेहरों पर फोकस

शनिवार सुबह जेडीयू में हलचल तब और बढ़ गई जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे चली इस अहम बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी मंथन हुआ। खास तौर पर युवा चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई।

Advertisement

बीजेपी भी एक्टिव मोड में, सीएम फेस पर मंथन

भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। पटना में पार्टी की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें बिहार प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के नए चेहरे और सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- भयंकर तबाही होगी, दुनिया में मचेगा कोहराम? होर्मुज समेत 4 मांगों पर अड़ा ईरान, बोला- ये रेड लाइन है; कुछ बड़ा करेंगे ट्रंप?

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड