मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने होली की बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को ‘‘एकता का संदेशवाहक’’ बताया। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chief Minister Yogi Adityanath and BSP chief Mayawati congratulated Holi
Chief Minister Yogi Adityanath and BSP chief Mayawati congratulated Holi | Image: PTI and X

Holi 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को ‘‘एकता का संदेशवाहक’’ बताया। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।’’

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें। गोरखपुर में मौजूद आदित्यनाथ ने एक मोर को दाना खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण होली महापर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नयी ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।’’

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, ‘‘देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार, होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शान्ति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें- Holi 2025: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा रंगों का त्योहार, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने दी होली की बधाई

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड