Holi 2025: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा रंगों का त्योहार, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने दी होली की बधाई

Holi 2025: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम देखी जा रही है। 14 मार्च को भारत में बड़ी होली मनाई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Holi 2025: How to remove colour
Holi 2025 | Image: Freepik

Holi 2025: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम देखी जा रही है। 14 मार्च को भारत में बड़ी होली मनाई जा रही है। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए इस त्योहार का लुत्फ उठा रहे हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों से होली खेलते लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे सुबह से ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी छोटी होली वाले दिन देशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

होली पर चंद्र ग्रहण का साया!

आज रंगों के त्योहार होली के सेलिब्रेशन के साथ साथ एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने वाली है। शुक्रवार 14 मार्च को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में किसी भी ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से बेहद खास महत्व होता है। किसी भी तरह का ग्रहण लगने से समय भारत में शुभ कार्यों व पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। 

बताया जा रहा है कि इस पूर्ण चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 39 मिनट 3 सेकंड पर होगी और यह ग्रहण 2 बजकर 18 मिनट 2 सेकंड पर समाप्त होगा। 

Advertisement

होली को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस

आपको बता दें कि 64 साल बाद ऐसा मौका आया है कि होली और रमजान का जुम्मा एक साथ पड़ा है। ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए कई शहरों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश में होली को देखते हुए कई शहरों में पहले ही मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। होली को देखते हुए नमाज का वक्त भी बदल दिया गया है। 

संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 2.30 बजे से पहले शहर में होली खेली जाएगी और फिर 2.30 बजे के बाद सभी लोग जुम्मे की नमाज भी अदा करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी में टक्कर, हादसे में एक महिला की मौत, नशे में धुत ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड