अपडेटेड 7 November 2024 at 10:15 IST

Chhath Puja 2024: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लोगों को दी छठ पर्व की बधाई

Chhath Puja 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को छठ महापर्व की बधाई दी।

Follow : Google News Icon  
Yogi Adityanath rally in Maharashtra assembly elections
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: X

Chhath Puja 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक आस्था के पर्व छठ पर बृहस्पतिवार को सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दिए गए बधाई संदेश में कहा गया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।'

इसमें कहा गया, ‘‘ छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।’’

छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है और इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: दिल्ली से UP-बिहार तक, जानिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 November 2024 at 10:15 IST