मुर्गे को ईंट-पत्थर से प्रहार कर मार डाला: दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद की रंजिश के चलते एक मुर्गे को ईंट-पत्थर से प्रहार कर मार डालने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chicken
Chicken | Image: viral

UP: बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद की रंजिश के चलते एक मुर्गे को ईंट-पत्थर से प्रहार कर मार डालने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर गत 21 मार्च की सुबह आरती देवी नामक महिला के देशी मुर्गे पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि आरती देवी का आरोप है कि जब उसने इस घटना के बारे में आरोपियों से पूछा तो उन्होंने उसकी भी पिटाई की।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आरती देवी की तहरीर पर सूरज राम और शीला देवी नामक आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (किसी जानवर को मारना), 115-2(जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने की इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351-3 (किसी व्यक्ति को जान से मारने या उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गांधी में आग लग गई भाई...' जस्‍टिस वर्मा के घर मिले कैश का वीडियो
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड