Pawan Singh: पवन सिंह ने लगाए रवि किशन संग ठुमके, देखते ही बेकाबू हुई भीड़, इवेंट में भारी हंगामा; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज- VIDEO

Ballia: भीड़ को काबू में रखने के लिए लगाए गए लोहे के बैरिकेड उखाड़ लिए गए, कुर्सियां और टेबल उथल-पुथल हो गईं। कुछ देर में इवेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chaos at Pawan Singh Event
पवन सिंह के इवेंट में बवाल | Image: X

Pawan Singh news: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार और BJP MLC पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनके एक इवेंट में फिर भारी हंगामा मच गया। दरअसल, पवन सिंह को देखकर भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि वहां हालात बिगड़ने लगे। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए है।

इवेंट में मौजूद लोग हुए बेकाबू

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है, जहां पवन सिंह के साथ गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन एक निजी जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही पवन सिंह स्टेज पर पहुंचे और गाने लगे, वहां मौजूद फैंस की भारी भीड़ बेकाबू होने लगी। लोग पवन सिंह को करीब से देखने के लिए बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेज की तरफ दौड़ पड़े।

कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

भीड़ को काबू में रखने के लिए लगाए गए लोहे के बैरिकेड उखाड़ लिए गए, कुर्सियां और टेबल उथल-पुथल हो गईं। कुछ देर में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जानकारी के अनुसार इस दौरान एक युवक के सिर पर गहरी चोट आई, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां टूट गईं और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हंगामे और लाठीचार्ज के बाद कई घंटे तक कार्यक्रम बंद करना पड़ गया। हालांकि कुछ देर बाद इवेंट को फिर से शुरू किया गया।

Advertisement

इस घटना के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कई लोगों पर बिना वजह बल का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: 'आप सिर्फ पर्दे के हीरो नहीं, बड़े मुकाम के लिए...', CM विजय से मिलकर भावुक हुईं Samantha Prabhu ने कह दी दिल छू लेने वाली बात

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड