'आप सिर्फ पर्दे के हीरो नहीं, बड़े मुकाम के लिए...', CM विजय से मिलकर भावुक हुईं Samantha Prabhu ने कह दी दिल छू लेने वाली बात

Samantha Ruth Prabhu: हाल ही में चेन्नई में सामंथा रुथ प्रभु और थलपति विजय की एक बेहद खास मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया थलपति विजय के लिए दिल छू लेने वाली बातें कहीं।

samantha-ruth prabhu met tamil nadu cm Vijay thalapthy wrote heartfelt note on social media said he-was-meant-for-something-bigger see photos
Samantha Met CM Vijay | Image: Social Media

Samantha Ruth Prabhu Met Cm Vijay Thalapathy: तमिल सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और थलपति विजय की हाल ही में चेन्नई में एक बेहद खास मुलाकात हुई। हालांकि, सालों बाद हुई यह मुलाकात किसी फिल्म के सेट पर नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री आवास पर हुई। थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सामंथा ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट शेयर किया।

'वे किसी बहुत बड़े मुकाम के लिए बने हैं'

सामंथा ने 17 जून यानी आज अपने इंस्टाग्राम पर सीएम विजय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि चेन्नई पहुंचकर उन्हें बेहद खास महसूस हुआ क्योंकि वह 'अपने मुख्यमंत्री' से मिलने जा रही थीं।

Uploaded image

सामंथा ने विजय की तारीफ करते हुए लिखा, "मुझे हमेशा से लगता रहा है कि विजय सर सिर्फ पर्दे के हीरो बनकर रहने वाले इंसान नहीं थे। उनकी एनर्जी, उनकी मौजूदगी और जिस तरह लोग उन्हें पसंद करते हैं, उसे देखकर हमेशा लगता था कि वे किसी बहुत बड़ी चीज के लिए बने हैं।"

साहस और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की तारीफ

सामंथा ने विजय के अपने सफल फिल्मी करियर को छोड़कर राजनीति में आने के फैसले को बेहद साहसिक बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में कुछ अहम बातों का जिक्र किया। सामंथा ने लिखा कि जिस काम में आप माहिर हो चुके हैं, उसे छोड़कर एक ऐसे चैलेंज को अपनाना जिसमें दांव बहुत ऊंचे हों, यह वाकई में बहुत बड़ी बात है। विजय ने यह फैसला इसलिए नहीं लिया क्योंकि यह आसान था, बल्कि इसलिए लिया क्योंकि उन्हें विश्वास है कि वे बदलाव ला सकते हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि हम सभी की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब हमें अपने से आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ करने का बुलावा आता है, लेकिन बहुत कम लोग असल में उस बुलावे का जवाब देने की हिम्मत जुटा पाते हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि विजय सर उन लोगों को भी हैरान कर देंगे जो पहले से ही उन पर विश्वास करते हैं। अपने पद की वजह से नहीं, बल्कि अपने नेक इरादों की वजह से।

Advertisement

अंत में सामंथा ने युवाओं को संदेश देते हुए लिखा कि विजय का यह सफर इस बात की याद दिलाता है कि "जिंदगी उस सपने से कहीं ज्यादा बड़ी हो सकती है, जिसके साथ आपने शुरुआत की थी।" उन्होंने सीएम विजय के लिए शक्ति, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने की कामना भी की।

सुनहरे पर्दे की सुपरहिट जोड़ी

सामंथा और विजय की जोड़ी को हमेशा से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इन दोनों ने एक साथ तीन बड़ी ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों में काम किया है। इसमें कथी (2014), थेरी (2016), मर्सल (2017) जैसी फिल्में शामिल हैं।

Advertisement

इनकी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इन्हें तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बना दिया है और फैंस आज भी इन्हें फिर से साथ देखने की उम्मीद करते हैं।

सामंथा का अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, विजय देवरकोंडा के साथ साल 2023 में आई फिल्म 'खुशी' के बाद सामंथा अब बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'मा इंटी बंगरम' (Maa Inti Bangaram) में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर और उनके पति राज निदिमोरू और नंदिनी हैं। इसे राज, सामंथा और हिमांक दुवुरु ने 'ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स' के बैनर तले मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह जरूर पढ़ें: Hrithik Roshan In Alpha: फिल्म के ट्रेलर में दिखा आलिया-शरवरी का खूंखार एक्शन, ऋतिक की एक झलक ने मचाया भौकाल
 

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड