UP: अमरोहा में मस्जिद के बाहर नमाज के दौरान बवाल, मोबाइल देखने को लेकर हुआ विवाद, पथराव के बाद तनाव; 37 पर FIR दर्ज

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मोहल्ला झंडा शहीद में रमजान के पाक महीने में तराबीह पढ़ने के दौरान माहौल बिगड़ गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मोहल्ला झंडा शहीद में रमजान के पाक महीने में तराबीह पढ़ने के दौरान माहौल बिगड़ गया। मस्जिद के बाहर मोबाइल देखने पर रोजेदारों ने आपत्ति जताई, जिससे बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। सीओ अमरोहा, अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दंगाइयों के खिलाफ पुलिस ने 7 नामजद 30 अज्ञात सहित 37 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बम धमाके से दहला पटना यूनिवर्सिटी, दरभंगा हाउस में किसने फेंका बम?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड