BREAKING: बम धमाके से दहला पटना यूनिवर्सिटी, दरभंगा हाउस में किसने फेंका बम? वारदात CCTV में कैद

पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस परिसर में तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को बम फेकते देखा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Patna University Darbhanga House Blast.
पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में धमाका। | Image: Screen Grab

बिहार की राजधानी पटना में दरभंगा हाउस परिसर में हड़कंप तब मच गया, जब अचानक से धमाका हुआ। पीरबहोर थाना क्षेत्र के दरभंगा हाउस परिसर की ये घटना है। घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाने पुलिस के साथ टाउन एएसपी दीक्षा भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

धमाके की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक युवक की बम मारते हुए तस्वीर हुई कैद हुई है। बम के धमाके से पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस परिसर गूंज उठा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुतली बम चलाने की सूचना मिली थी। एक गाड़ी जो खडी थी, वो क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार आपस की लड़ाई मे सुतली बम मारा गया था।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड