UP News: होटल में अवैध रूप से चल रहा था कैसीनो, छापा पड़ा तो... 8 लोग पकड़े गए

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक होटल में प्रवेश शुल्क के तौर पर मोटी रकम लेकर कसीनो में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सूचना सही पाई गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Casino Raid
Meerut Casino Raid | Image: PTI

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के नौचन्दी क्षेत्र में एक होटल में अवैध रूप से कसीनो संचालित करने के आरोप में पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक होटल में प्रवेश शुल्क के तौर पर मोटी रकम लेकर कसीनो में जुआ खेला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सूचना सही पायी गयी। सिंह ने बताया कि इस मामले में होटल मालिक और संचालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो बदले की आग में जली Crime Patrol की एक्ट्रेस, बच्चे संग की ऐसी हरकत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड