प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो बदले की आग में जली Crime Patrol की एक्ट्रेस, बच्चे संग की ऐसी हरकत

Crime Patrol Actress: टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' में काम करने वाली एक्ट्रेस शबरीन जेल पहुंच गई हैं। उनके ऊपर तीन साल के बच्चे को किडनैप करने का आरोप लगा है।

Follow : Google News Icon  
Crime Patrol Actress Shabreen arrested
क्राइम पेट्रोल फेम एक्ट्रेस पहुंची जेल | Image: X

Crime Patrol Actress: टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में काम करने वाली एक्ट्रेस शबरीन अब खुद जेल में पहुंच गई हैं। उनके ऊपर अपने प्रेमी के तीन साल के भतीजे को किडनैप करने का आरोप लगा है। जो एक्ट्रेस शो के जरिए दूसरों को अपराधों के खिलाफ जागरूक करती थी, आज वो खुद जेल की हवा खा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शबरीन ने ऐसा कदम प्यार के कारण उठाया है। सामने आई जानकारी की माने तो, उनका ब्रजेश नाम के एक युवक के साथ रिलेशनशिप था लेकिन लड़के का परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था। बस फिर क्या था, शबरीन कानून को अपने हाथों में लेने के लिए मजबूर हो गई।

क्राइम पेट्रोल फेम एक्ट्रेस पहुंची जेल

शबरीन और ब्रजेश काफी अरसे से रिलेशनशिप में थे लेकिन धर्म अलग होने के कारण लड़के का परिवार शादी के खिलाफ था। एक्ट्रेस ने ब्रजेश के परिवार को कई बार मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। फिर उसने बदला लेने की सोची।

तीन साल के बच्चे को किया किडनैप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ब्रजेश का साढ़े तीन साल का भतीजा प्रिंस शनिवार को स्कूल गया था तो शबरीन करीब 11 बजे पहुंची और दवाई दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गई। प्रिंस पहले से शबरीन को जानता था तो वो उसके साथ चला भी गया। हालांकि, जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने स्कूल में जांच पड़ताल की। मामला पुलिस थाने पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से शबरीन का पता चला।

Advertisement

इसके बाद महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को छुड़ाया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो ब्रजेश के प्यार में इतना खो गई थी कि वो सही गलत का फर्क ही भूल गई। उसने कहा कि उसे पता ही नहीं चला कि वो कब अपराध की राह पर चल पड़ी। 

ये भी पढे़ंः पूर्व पत्नी ने भिजवाया जेल, बाहर आते ही कर दिया ऐलान; अब तीसरी शादी करना चाहता है ये मशहूर एक्टर

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड