अपडेटेड 20 July 2024 at 16:32 IST

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद की हटी सुरक्षा, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: सरवन निषाद ने फेसबुक पर पोस्ट कर सवाल किया कि दो-दो बार मुझे हत्या की धमकी मिली है। इसके बावजूद भी मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई?

Follow : Google News Icon  
Sarwan Nishad security removed
सरवन निषाद ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप | Image: Republic

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी (NISHAD Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद ने पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है। सरवन निषाद गोरखपुर की चौरी चौरा विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी जान का खतरा होने के बाद भी सुरक्षा हटा दी गई है।

सरवन निषाद ने फेसबुक पर पोस्ट कर सवाल किया कि दो-दो बार मुझे हत्या की धमकी मिली है। इसके बावजूद भी मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई? सितंबर, 2022 में सरवन निषाद ने अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी। उन्होंने जेल से धमकी मिलने का आरोप लगाया था। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा हटा दी गई है। 

चौरी चौरा पुलिस पर आरोप

सरवन निषाद बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने चौरी चौरा थाना पुलिस पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दीपक जयसवाल के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दीपक जयसवाल के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसी को अपमानित करना सही नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। 

ये भी पढ़ें: 'थूकने वालों को कभी...', बुरी तरह घिरने के बाद सोनू सूद ने दी सफाई, एक्टर की इस बात पर भड़क उठे लोग

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 16:21 IST