अपडेटेड 20 July 2024 at 16:17 IST

'थूकने वालों को कभी...', बुरी तरह घिरने के बाद सोनू सूद ने दी सफाई, एक्टर की इस बात पर भड़क उठे लोग

Sonu Sood ने एक बार फिर इस पूरे विवाद पर सफाई दी है। एक्टर ने साफ किया है कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया।

Follow : Google News Icon  
Sonu Sood
सोनू सूद ने दी सफाई | Image: Instagram

Sonu Sood Clarification: सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले इस दौरान निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर देश में बवाल मचा है। यूपी-उत्तराखंड जैसे राज्यों में कांवड़ यात्रा के रूट पर नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया है, जिस पर घमासान मचा है। तमाम पार्टियों और नेताओं के तो इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी इस मुद्दे में अपनी राय रखकर बुरे फंस गए हैं।

दरअसल, सोनू सूद नेमप्लेट वाले फैसले के विरोध में उतर आए हैं। बीते दिन उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था- “हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए, ‘मानवता’।” एक्टर का ये पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद इसके लिए एक्टर को निशाने पर लेने लगे।

सोनू सूद पर भड़के लोग

सोनू ने अपना बचाव करते हुए आज यानी 18 जुलाई को ऐसा एक और पोस्ट कर दिया, जिसको लेकर विवाद और बढ़ गया। सोनू ने इस दौरान भगवान राम और माता शबरी के बेर का जिक्र करते हुए कुछ ऐसा कि लोग उन पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।

अब अपनी सफाई में क्या बोले एक्टर?

अब एक्टर ने एक बार फिर इस पूरे विवाद पर सफाई दी है। सोनू ने साफ किया है कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें।

Advertisement

सोनू ने अपनी सफाई में लिखा, "मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सजा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय जरूरतमंद लोगों पर लगा दें!" एक्टर ने आगे लिखा, "वैसे आप सबके लिए बता दूं... यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी , बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर, धर्म कोई भी हो कोई जरूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है।"

पूरा मामला क्या है? समझिए...

सोनू ने पहले नेमप्लेट विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को मानवता का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन इसके लिए उन्हें लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। एक्स पर एक यूजर ने सोनू सूद के पोस्ट पर एक ढाबे का वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर थूक लगाकर रोटियां बना रहा था। उसने वीडियो में सोनू सूद को टैग करते हुए कहा, "थूक लगाई रोटी "सोनू सूद" को “पार्सल” की जाये, ताकि भाईचारा बना रहे।"

Advertisement

इस पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई, बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम।" उनके इस पोस्ट पर लोग भड़क गए और कहने लगे कि सोनू माता शबरी के बेर की तुलना इससे कैसे कर सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनू सूद की बुरी तरह ट्रोलिंग शुरू हो गई।

वैसे तो सोनू अक्सर ही अपने नेक कामों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। वह जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार एक्टर अपने इन बयानों को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं। सोनू के पोस्ट पर विवाद जारी है और लोग उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: मानसिक संतुलन खो बैठे हैं सोनू सूद, उन्हें इलाज की जरूरत...बॉलीवुड एक्‍टर पर भड़के विष्णु दास महाराज

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 16:17 IST