UP: बाल चुराने वाले गैंग का खुलासा, बुलंदशहर में 4 किलो से ज्यादा बाल चुराए; कीमत एक लाख रुपये, 5 आरोपी गिरफ्तार

UP: बुलंदशहर में पुलिस ने बाल चुराने वाले गैंग को पकड़ा हैं, इन्होंने 4 किलो 720 ग्राम बाल चोरी किए जिनकी कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है। जानें क्या है पूरा मामला

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Human Hair Theft
बुलंदशहर पुलिस ने बाल चुराने वाले गैंग को किया गिरफ्तार | Image: Republic

Bulandshahr Human Hair Smuggling: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक अनोखे अपराध के मामले में बड़ा खुलासा किया है। यहां एक ऐसे गैंग को पकड़ा गया है जो लोगों के बाल चुराने का काम कर रहा था। गैंग को पता चला कि कटे हुए बाल (human hair) बाजार में 1 लाख रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिकते हैं। इसी लालच में गैंग ने एक बाल व्यापारी के पास से 4 किलो 720 ग्राम बाल चुरा लिए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।  

बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहित उर्फ कजरा, अर्जुन उर्फ शाका, टिंकू, संजय शर्मा और बिट्टू उर्फ आलोक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।  

कैसे हुआ अपराध?

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी गैंग ने बाल व्यापारी के गोदाम (स्टॉक) से चुपके से बाल चुराए। मानव बालों का बाजार मुख्य रूप से विग (wig), हेयर एक्सटेंशन और निर्यात के लिए होता है। भारत में बालों का बड़ा व्यापार है और उच्च गुणवत्ता वाले बालों की मांग विदेशों में भी रहती है। यही वजह है कि कुछ अपराधी इसे आसान कमाई का जरिया मानते हैं।  

50 हजार से 1 लाख रुपये किलों बिकते हैं बाल

बुलंदशहर पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस को अभी शक है कि यह गैंग बाल चोरी के अलावा कई अन्य अपराधों में भी शामिल हो सकता है, इसलिए अपराधियों से पूछताछ जारी है। बाजार में नेचुरल मानव बाल बहुत मूल्यवान होते हैं क्योंकि इन्हें प्रोसेस करके विग और एक्सटेंशन बनाए जाते हैं। एक किलो अच्छी क्वालिटी के बाल 50 हजार से 1 लाख रुपये तक बिक सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर अचानक घर लौटे रिंकू सिंह, क्या है मामला?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड