जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! T20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर अचानक घर लौटे रिंकू सिंह, क्या है मामला?
Rinku Singh: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 विश्व कप के बीच अपने घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि फैमिली इमरजेंसी के कारण वो घर वापस लौट आए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rinku Singh: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और फिनिशर रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के कारण टीम इंडिया का कैम्प छोड़कर घर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद वो टीम इंडिया का कैम्प छोड़कर पिता से मिलने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि रिंकू के पिता ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार, 24 फरवरी को चेपॉक (चेन्नई) के मैदान पर टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया। प्रैक्टिस सेशन में रिंकू सिंह के अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रिंकू के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ी
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह अपने पिता की खराब तबीयत की वजह से घर लौटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिंकू के पिता फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेन्नई में मुकाबला खेलना है। वापस घर लौटने के बाद रिंकू टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।