UP: बुलंदशहर हर्ष फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 9 दिन से फरार आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार; जानें कैसी है अब रेयांश की हालत

बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे रहे आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने आखिरकर पकड़ लिया। मुख्य आरोपी रोबिन वर्मा और उसके नाबालिग बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bulandshahr Harsh Firing Case
बुलंदशहर हर्ष फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे रहे आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने आखिरकर पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। मुख्य आरोपी रोबिन वर्मा और उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह हादसा 19 फरवरी की शाम करीब 5 बजे शेख सराय इलाके की सुनार वाली गली (सर्राफ बाजार क्षेत्र, नगर थाना) में हुआ। घटना रॉबिन वर्मा के घर पर शादी से पहले के जश्न के दौरान हुई, जो अपनी बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे। 'भात' की रस्म के दौरान जश्न के माहौल में रोबिन के 16 वर्षीय बेटे (नाबालिग) ने कथित तौर पर पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर हवा में फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली छत पर खेल रहे मासूम को रेयांश को लग गई।

घटना के बाद से फरार थे आरोपी पिता-पुत्र

चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, आसपास के लोग और पड़ोसियों ने उसे तंग गली तथा छतों पर खड़े लोगों को देखते हुए रोकने की कोशिश कर रहे थे। मगर पिता रॉबिन ने खुद बेटे को बंदूक चलाने के लिए उकसाया। बता दें कि हिमांशु सोनी का इकलौता बेटा, आठ साल का रेयांश वर्मा, पड़ोसी के घर की छत पर खेल रहा था। तभी गोली उसके जबड़े को चीरती हुई निकल गई थी। चीखें सुनकर लोग ऊपर भागे। रेयांश खून से लथपथ गिरा हुआ मिला। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए।

गोली लगने के बाद खून से लथपथ पड़ा था रेयांश

चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रेयांश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां वह कोमा में है और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हालांकि, परिवार का कहना है कि अब इलाज का उस पर असर होने लगा है।

Advertisement

कैसी है अब रेयांश की हालत?

पुलिस ने शूटर को 16 साल का नाबालिग बताया है, जबकि रेयांश के चाचा संस्कार वर्मा ने आरोप लगाया है कि कृष्ण वर्मा नाबालिग नहीं है और उसका जन्म 2007 में हुआ था। परिवार ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ खास बातचीत में सख्त कार्रवाई, रॉबिन वर्मा का बंदूक का लाइसेंस रद्द करने और पिता-पुत्र दोनों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
 

यह भी पढ़ें: Odisha: एक दिन में दो बार बलात्कार के बाद युवती की हत्या से सनसनी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड