यूपी में एक और पति का कत्ल, देवर संग अवैध रिश्‍ते के चलते पत्नी ने खुद ही मिटा दिया सुहाग; हत्या कर बोली- सुसाइड किया; ऐसे खुला काजल का काला राज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bulandshahar crime wife along with brother in law murder husband illicit relationship property
यूपी में एक और पति का कत्ल, देवर संग अवैध रिश्‍ते के चलते पत्नी ने खुद ही मिटा दिया सुहाग; हत्या कर बोली- सुसाइड किया | Image: X

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। हत्या की इस खौफनाक वारदात के पीछे अवैध संबंध और प्रॉपर्टी का लालच बताया जा रहा है। पुलिस ने 48  घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी (मृतक के भाई) उमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्याकांड 31 अगस्‍त का है। खेतलपुर भांसोली में रहने वाला सुमित कुमार (26) स्प्रिंग बनाने का कारखाना चलाता था। वह स्प्रिंग बनाकर दुकानों पर सप्लाई करता था। सुमित 1 सितंबर को फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। सुमित के पिता किशनपाल सिंह को बेटे की हत्या का शक था। इसके चलते किशनपाल ने कोतवाली देहात में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 31 अगस्त को उनकी बहू काजल (24) ने किसी के साथ मिलकर बेटे सुमित की हत्या कर दी है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया।

देवर के साथ थे अवैध संबंध

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि काजल के अपने देवर उमेश के साथ कथित रूप से अवैध संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सुमित को रास्ते से हटाने और उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की साजिश रची। बताया गया है कि काजल और सुमित की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। दोनों का करीब दो साल का बच्चा भी है।

Advertisement

पत्नी ने सोते समय पति का गला दबाकर मार डाला

31 अगस्त की रात काजल और उमेश ने सोते समय गला दबाकर सुमित की हत्या कर दी। इस दौरान उमेश ने भाई सुमित का गला दबाया। काजल उसके पैर पकड़े थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने सुमित के शव को रस्सी से बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया। घर में ऐसा माहौल बनाया, जैसे सुमित ने सुसाइड किया है।

Advertisement

पुलिस को फोन कर बोली- पति ने सुसाइड कर लिया

घटना के बाद पुलिस को सुमित द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। आरोप है कि मामले को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसके बाद कथित हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें- गर्भपात का दबाव, किडनैप, मारपीट फिर पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया... पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत; मां ने किए बड़े खुलासे

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड