अपडेटेड 10 June 2025 at 17:17 IST

सुहागरात पर दुल्हन ने ऐसा क्या किया, कमरे से आने लगी दूल्हे के चीखने की आवाज, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

यूपी के फतेहपुर में हुई ये वारदात काफी चर्चा में है। 5 जून को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। अगले दिन वहां से लड़की की विदाई कर घर लेकर आ गए। विदाई की रात करीब 2 बजे दूल्हा अपने कमरे में सुहागरात मनाने पहुंचा। जैसे ही लड़का बिस्तर पर गया, नई नवेली दुल्हन ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

Follow : Google News Icon  
bride attack with knife on husband private part on suhagraat uttar Pradesh Fatehpur case
सुहागरात पर दुल्हन ने चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला | Image: Canva (सांकेतिक फोटो)

Viral News: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। शादी के बाद दूल्हा अपने कमरे में सुहागरात मनाने गया, लेकिन नई नवेली दुल्हन ने प्यार की जगह उसपर वार कर दिया। सुहागरात के मौके पर दुल्हन ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और लड़के के परिवार वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए।

ये मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गांव खखरेरु का है। 5 जून को 21 वर्षीय युवक की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जिले के एक गाव की युवती से हुई थी। शादी के कारण लड़के के घर में जश्न का माहौल था। नई दुल्हन के आने से घरवाले काफी खुश थे। किसे पता था कि शादी की अगली रात को ही ये दुल्हन दूल्हे का ऐसा हाल करेगी कि उसे अस्पताल में भर्ती करनी पड़ेगी।

सुहागरात पर दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर वार

यूपी के फतेहपुर में हुई ये वारदात काफी चर्चा में है। 5 जून को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। अगले दिन वहां से लड़की की विदाई कर घर लेकर आ गए। विदाई की रात करीब 2 बजे दूल्हा अपने कमरे में सुहागरात मनाने पहुंचा। जैसे ही लड़का बिस्तर पर गया, नई नवेली दुल्हन ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। निजी अंग पर हमला होने के बाद लड़के की चीख निकल गई। शोर मचने के बाद उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और फिर अस्पताल की तरफ भागे। जानकारी के अनुसार युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है।

दुल्हन के घरवालों ने क्या कहा?

इस पूरी घटना को लेकर क्षेत्र के क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के बाद दोनों पक्ष थाने आए थे। लड़की के परिवार वालों ने युवती को मानसिक तौर से बीमार बताया है। हालांकि, मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: पति लौटा ऑफिस से तो बीवी ने खोला दरवाजा... 15 साल बाद पत्नी का ऐसा रूप देखकर लगा झटका; देखेंगे तो हो जाएंगे लोटपोट

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 June 2025 at 16:51 IST