अपडेटेड 2 June 2025 at 16:33 IST
सुहागरात पर इंतजार करता रहा दूल्हा... दुल्हन बोली अभी आती हूं और बॉयफ्रेंड संग हो गई फरार, फिर जो हुआ वो और सन्न कर देगा
Sonbhadra News : सोनभद्र में सुहागरात के दिन दुल्हा बेडरूम में इंतजार करता और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पंचायत में प्रेमी ने शादी का खर्च भरने से भी इनकार कर दिया।
- भारत
- 3 min read

शादी का लड्डू जो खाए वो पछतावे, जो न खाए वो भी पछतावे... ये कहावत ऐसे लोगों पर एक दम सटीक है, जो शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद भी अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। पिछले कुछ समय से रिश्तों में धोखे के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सामने आया है। जहां दुल्हे को नहीं पता था कि वो जिसे सात फेरे लेकर अपनी दुल्हन बनाकर लाया है, बेवफा निकलेगी।
ये पूरा मामला सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र का है। एक युवती की शादी 27 मई को हुई थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि दुल्हन के दिमाग में क्या प्लानिंग चल रही है। शादी हुए कुछ घंटे ही बीते थे कि दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि परिवार के सपने और इज्जत सब मिट्टी में मिल गए। शादी के बाद सुहागरात से ठीक पहले दुल्हन ने अपने बॉयफ्रेंड को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई।
दूल्हा कमरे में करता रहा इंतजार
दरअसल, दुल्हन का पहले से किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने सुहागरात वाले दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार होने की प्लानिंग कर रखी थी। पहली रात में जब दूल्हा अपने कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने कहा- मुझे कुछ काम याद आ गया है, मैं अभी आती हूं...। इसके बाद अपने अरमानों के साथ बेचारा दूल्हा कमरे में अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं आई। क्योंकि दुल्हन तो अपने बॉयफ्रेंड संग बाइक पर बैठकर फरार हो चुकी थी।
बॉयफ्रेंड ने वापस भेजा मायके
जब बहुत देर तक दुल्हन कमरे में नहीं आई तो दुल्हे को शक हुआ। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दुल्हन तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके बाद दुल्हा और उसके घर वाले सन्न रह गए और पूरे मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष को दी गई। जब हंगामा ज्यादा बढ़ गया तो दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने खुद ही उसे वापस मायके भेज दिया। अपने घर आने के बाद दुल्हन फिर से अपने प्रेमी संग रहने की जिद करने लगी और मामला पंचायत में पहुंच गया।
Advertisement
तीन गांव की पंचायत
इस मामले में सुलझाने के लिए तीन गांवों की पंचायत बुलाई गई। तीन गांवों के प्रधान, ग्रामीण, ससुराल और मायके पक्ष के लोग इकट्ठा हुए। पंचों ने प्रस्ताव रखा कि अब दुल्हन से उसके प्रेमी को शादी करनी होगी और साथ में शादी में खर्च हुए करीब 3 लाख रुपये की भरपाई करने होगी। पंचायत ने अपने फैसले में ये भी कहा कि लड़की पक्ष से शादी में जो सामना वर पक्ष को मिला है, वो सब प्रेमी को दिया जाएगा।
प्रेमी ने किया इनकार
पंचायत के इस फैसले पर प्रेमी ने इनकार कर दिया। उसका कहना है था कि मैं गरीब परिवार से हूं, तीन लाख रुपये नहीं दे सकता हूं। हालांकि प्रेमी शादी करने को तैयार है, लेकिन वर पक्ष का शादी में जो खर्च हुआ उसकी भरपाई के लिए तैयार नहीं है। सहमति नहीं बनने पर दुल्हे के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 22:12 IST