अपडेटेड 28 August 2024 at 20:08 IST
BREAKING: जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

Jaunpur Breaking: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनके खिलाफ सिंगरामऊ पुलिस स्टेशन में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था।
अदालत ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और कुछ अन्य लोगों को समन जारी किया था, जिसके बाद सपा सांसद ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एमपी एमएलए कोर्ट ने 20 हजार रुपए के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।
आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज हुई एफआईआर
एफआईआर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, उनके अज्ञात समर्थकों की ओर से 21 अप्रैल 2024 को 11 बजे धारा 144 लागू होने के बाद भी सिंगरामऊ क्षेत्र के हाईवे पर मनमाने तरीके से भीड़ लगाकर हाइवे को जाम कर दिया गया।
Advertisement
प्रशासन के समझाने पर उनके बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थक उग्र होने लगे। करीब 50 से 60 वाहन भी इनके साथ थे। बिना अनुमति धारा 144 लागू क्षेत्र में प्रवेश करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी मामले में पुलिस ने सांसद महोदय खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया।
कोर्ट ने 20 हजार के निजी मुचलके पर दी जमानत
Advertisement
पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और कुछ अन्य लोगों को समन जारी किया था, जिसके बाद सपा सांसद ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एमपी एमएलए कोर्ट ने 20 हजार रुपए के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 28 August 2024 at 19:55 IST