BREAKING: लखनऊ में मुख्तार की पत्नी आफशां का 2 करोड़ वाला फ्लैट कुर्क, क्या पकड़ में आएगी लेडी डॉन?

माफिया मुख्तार अंसारी जुड़ी संपत्तियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी का लखनऊ स्थित फ्लैट कुर्क लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने बाहुबल के दम पर जो पाप का साम्राज्य खड़ा किया था वो अब धीरे-धीरे ढह रहा है या फिकर कहें कि लगभग मिट्टी में मिल चुका है। माफिया मुख्तार अंसारी जुड़ी संपत्तियों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी का लखनऊ स्थित फ्लैट कुर्क कर लिया गया।

लखनऊ में आफशां अंसारी के जिस फ्लैट को कुर्क किया गया है, वो लखनऊ गोमती नगर के विभूति खण्ड चेल्सिया टावर के फ्लैट नंबर 1402 है। इस फ्लैट की कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। आफशां कई मामलों में फरार चल रही हैं, जिन पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा है। गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट तहत फ्लैट कुर्क किया है।

कई मामलों में फरार है आफशां

पुलिस के लेडी डॉन आफशां अंसारी की कई मामलों में तलाश है। मुख्तार की मौत के पहले से ही पुलिस उसे खोज रही है लेकिव वो पुलिस के हाथ नहीं आ रही है। पुलिस ने आफशां अंसारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।

Advertisement

मुख्तार के गुर्गों पर पुलिस का एक्शन

मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। तीन सितंबर  को प्रशासन ने मऊ में मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अमित ठठेरा की संपत्ति को कुर्क कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत अमित ठठेरा की संपत्ति को कुर्क किया गया है। अमित ठठेरा की जिस संपत्ति पर प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की है, वो शहर कोतवाली थाने के हरिद्वार कालोनी में स्थित है। इस संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ सिटी और तहसीलदार ने भारी संख्या में फोर्स के साथ कार्रवाई को पूरा किया है। प्रशासन ने लाउडस्पीकर और मुनादी कर स्थानीय लोगों को कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

अपना गैंग भी चलाता था अमित ठठेरा

अमित ठठेरा माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के लिए शूटर का काम करता था। मुख्तार अंसारी गैंग के साथ काम करने के साथ-साथ ठठेरा अपने कई भाईयों के साथ मिलकर अपना गैंग भी चलाता था। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हैं। गैंग संचालन करने के आरोप में भी अमित ठठेरा पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: लोग जुटे फिर बांस के बल्ले से CCTV तोड़ा गया... हिंसा सुनियोजित थी!

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड