BREAKING: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और टेम्पो की भिड़ंत; 2 महिलाएं और 2 बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bus and tempo collide
bus and tempo collide | Image: Republic

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा बहराइच-गोंडा हाइवे पर पयागपुर थाने के कटेल गांव के पास हुआ है। डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर में 5 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में एक व्यक्ति दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

DM ने दी हादसे की जानकारी

बहराइच DM मोनिका रानी ने जानकारी देते हुए कहा, 'दुर्घटना बस और ऑटो की टक्कर होने के कारण हुई है। 16 लोग थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोगों का इलाज चल रहा है। मैंने जिला अस्पताल में घायलों के परिजनों से बातचीत की। सभी को निर्देशित किया गया है कि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।'

कैसे हुआ हादसा?

उन्होंने आगे बताया कि मैंने और एसपी ने जिला अस्पताल का दौरा किया। कुल मिलाकर 16 लोग थे जिनमें से पांच की दर्दनाक मौत गई। वहीं 5 लोगों इलाज किया जा रहा है। यह दुर्घटना बस और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर से हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओवरटेकिंग की कोशिश में यह हादसा हुआ है। ऑटो ट्रक को ओवरटेक कर था कि तभी सामने से बस आती दिखी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Advertisement

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

डीएम ने बताया कि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया गया है। गंभीर घायलों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। वहीं मामले की जांच के लिए मौके पर टीम भेजी गई है। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम मोनिका ने आगे लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। 

यह भी पढ़ें: हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हर मंदिर के नीचे..., बोले रामजी लाल सुमन

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड