'हर जिहादियों का फन कुचला जाएगा, गतिविधियों की फंडिंग की जांच होगी, इतनी मजबूत सरकार...', सूर्या चौहान के परिवार से मिलकर बोले BJP नेता संगीत सोम

Ghaziabad news: बीजेपी नेता संगीत सोम ने सूर्या चौहान के परिवार से मुलाकात करने के बाद घटना पर कहा कि जिस जिहादी मानसिकता के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है, इनका यहीं फन कुचला जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sangeet Som on Surya Chauhan Murder Case
Sangeet Som on Surya Chauhan Murder Case | Image: X

Sangeet Som on Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: BJP के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने आज (1 जून) को खोड़ा पहुंचकर मृतक सूर्या चौहान के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और उनके साथ खड़े रहने की बात भी कही। घटना पर बरसते हुए संगीत सोम ने कहा कि जिस जिहादी मानसिकता के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है, इनका यहीं फन कुचला जाएगा।

इन लोगों की फंडिंग की होगी जांच- संगीत सोम

उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की फंडिंग और नेटवर्क की जांच करने की भी बात कही। संगीत सोम ने कहा कि इनकी जांच की जाएगी कि कहां से इन्हें फंडिंग हो रही है? कौन इन्हें फंडिंग कर रहा है? विदेशों से इन्हें फंडिंग होती है?

संगीत सोम ने यह भी कहा कि जिस तरह ये लोग कॉलोनी में बसे हैं। ये लोग यहां आए नहीं हैं, इन्हें बसाया है। ये भी जांच की जाएगी कि कौन इन्हें धीरे-धीरे बसा रहा है। निश्चित समझिए सरकार इतनी मजबूत बैठी है कि इस तरह के एक-एक जिहादी को ऊपर पहुंचाया जाएगा।

बीजेपी नेता ने आगे बताया कि उन्होंने सूर्या चौहान की मां से मुलाकात की और वो पुलिस की कार्रवाई और सरकार से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग इनके साथ खड़े हैं। सरकार ने आर्थिक मदद की है। हम लोग भी अपने पास से आर्थिक मदद कर रहे हैं और सब लोग परिवार के साथ हैं।

Advertisement

संगीत सोम ने कहा कि यहां से किसी को भी पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो लोग पलायन कराने की कोशिश कर रहे हैं, वो पलायन करेंगे। इनकी जांच कराकर यहां से बाहर निकाला जाएगा।

28 मई को बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान का मर्डर हुआ था। असद और उसके साथियों फरहान, आतिफ और सारिक ने सूर्या को बकरे की कुर्बानी देखने के लिए बुलाया और इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई।

Advertisement

असद के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है। अब प्रशासन ने असद के घर पर अवैध कब्जे का नोटिस भी चस्पा कर दिया है और 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था

मामले में खुलासा यह भी हुआ है कि असद के पिता नवाब ने उसे सूर्या पर चाकू से हमला करने के लिए भड़काया था। मृतक का आरोपियों के साथ बाइक चलाने को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसके बारे में असद ने अपने पिता नवाब को बताया। नवाब ने ही कहा था कि आज इसकी कहानी खत्म कर दो। इसके बाद असद ने सूर्या को चाकू से गोद दिया। यह खुलासा आरोपी फरहान से पूछताछ में हुआ है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा, सीढ़ियों से लेकर कहां गया समर्थ? क्राइम सीन रीक्रिएट करने गिरिबाला के घर डमी लेकर पहुंची CBI

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड