ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा, सीढ़ियों से लेकर कहां गया समर्थ? क्राइम सीन रीक्रिएट करने गिरिबाला के घर डमी लेकर पहुंची CBI

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम ट्विशा की डमी के साथ गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर पूरे मामले की दोबारा तफ्तीश शुरू कर दी है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma case
Twisha Sharma case | Image: Republic

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है। अब ये जांच सबसे अहम मोड पर पहुंच गई है। जांच एजेंसी आज, 1 जून को क्राइम सीन रिक्रिएट करने गिरिबाला सिंह के घर पहुंच है। टीम ट्विशा की डमी के साथ घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन कर रही है। इस दौरान ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाल सिंह और पति समर्थ भी मौजूद हैं।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम ट्विशा की डमी के साथ गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर पूरे मामले की दोबारा तफ्तीश शुरू कर दी है। CBI की टीम घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन कर रही है। इससे पहले घर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी पुलिसबल की तैनात की गई है। गिरिबाल सिंह के घर के चारों ओर बैरिकेडिंग किया गया है।

ट्विशा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाएगी CBI

ट्विशा की डमी के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट कर CBI कई सवालों का जवाब तलाशेगी। जैसे-ट्विशा को फंदे से किस-किसने और कैसे उतारा? समर्थ उसे सीढ़ियों से लेकर कहां गया और घटना वक्त घर पर कौन-कौन मौजूद थे? उनके आखिरी क्षणों में ठीक क्या-क्या हुआ था। इस दौरान गिरिबाला सिंह के घर पर कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहेंगे।

ट्विशा की डमी के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट

CBI की टीम ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति सर्मथ को घर के उस हिस्से में ले जाएगी जहां ट्विशा कथित तौर पर फंदे से लटकी हुई मिली थीं। टीम वहां ट्विशा की जिंदगी के आखिरी लम्हों की घटना को रिक्रिएट करेगी। खासतौर पर यह जांच होगी कि फंदे से ट्विशा को उतारने और बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या थी। जांच एजेंसी यह मिलान करेगी कि समर्थ और गिरिबाला सिंह ने जो कहानी बताई है वो कितनी सच है।

Advertisement

गिरिबाल की कहानी की सच्चाई आएगी सामने

बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 2 जून तक CBI रिमांड पर भेजा गया है। सीबीआई दोनों से अपनी कस्टडी में पूछताछ कर रही है। CBI घटनास्थल की वास्तविक स्थिति, फॉरेंसिक संकेतों और उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को मिलान करेगी। क्राइम सीन रीक्रिएशन इस हाई प्रोफाइल केस की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 

कैसे हुई थी ट्विशा की मौत?

पूर्व मॉडल और मिस पुणे रही ट्विशा शर्मा का शव 12 मई, 2026 की रात ससुराल की छत पर फंदे से लटका मिला। दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समर्थ सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 28 मई को CBI ने रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। CBI अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बचावो, बचावो पुल नीचे...' हमीरपुर ब्रिज हादसे का खौफनाक Video आया सामने
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड