VIDEO: 'बचावो, बचावो कोई तो हमें बचा लो, पुल नीचे गिर...', हमीरपुर ब्रिज हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, मौत से पहले मजदूर मांग रहे थे मदद

हमीरपुर ब्रिज हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा कुलदीप अब दुनिया में नहीं रहा। मगर उसने हादसे के वक्त अपनी और अपने साथियों की जान बचाने के लिए कैसे मदद मांगी थी वो इस Video में नजर आ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बीते दिनों बड़ा हादसा हो गया था। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढह जाने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। 29 मई की आधी रात को के तेज-आंधी तूफान की वजह से यह हादसा हुआ था। हादसे में मारे गए मजदूर ब्रिज के नीचे सो रहे थे। इस घटना में कई मजदूर बूरी तरह घायल भी हुए थे। अब हादसे से ठीक थोड़ी पहले का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक मजदूर बचाव, बचाव चिल्लाकर जान बचानी की मदद मांगता नजर आ रहा है।

हमीरपुर ब्रिज हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा कुलदीप अब दुनिया में नहीं रहा। मगर उसने हादसे के वक्त अपनी और अपने साथियों की जान बचाने के लिए चिल्लाकर मदद मांगी थी। वीडियो में मजदूर कुलदीप हादसे के समय चिल्ला रहा बचा लो, बचा लो। पुल गिर रहा है,हमें बचा लो। तेज आंधी-तूफान की वजह से उसकी आवाज साफ नहीं आ रही है, मगर चेहरे पर सामने दिख रही मौत का खौफ साफ नजर आ रहा है।

मौत से पहले मजदूर ने मांगी थी मदद

हादसे के समय के भयावह मंजर को मौत से पहले कुलदीप ने अपने मोबाइल में कैद किया था। चिल्लाते मजदूर कुलदीप के पीछे एक और मजदूर भी दिखाई दे रहा  है, उसका नाम लोकेंद्र बताया जा रहा है। दोनों की भयावह हादसे में जान चली गई। खौफनाक वीडियो उस समय का मंजर बया कर रहा जिसमे 6 मजदूरों की जान ले ली। तेज-आंध तूफान की आवाज भी वीडियो में साफ सुनाई दे रही है। ब्रिज गिरने के समय का खौफनाक वीडियो सामने आने के बाद हलचल मच गई है।

हादसे में 6 मजदूरों की गई थी जान

बता दें कि 29 मई की रात बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर जाने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए थे, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर हादसे वाले हिस्से के नीचे सो रहे थे। अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के बीच पुल का हिस्सा गिर गया, जिससे मजदूर मलबे में दब गए।

Advertisement

हादसे के बाद सीएम योगी का एक्शन

बताया जा रहा है कि यह पुल राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से स्वीकृत हुआ था और उनका गांव मोराकांदर परसनी के पास इसका निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे के समय मजदूर गहरी नींद में सो रहे थे, ऐसे में उन्हें बचने का भी मौका नहीं मिला। हादसे की जांच के बाद योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्यापुरी, 89 साल की उम्र में निधन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड