'दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे सनातनी', रामगोपाल यादव पर बरसे BJP नेता संगीत सोम, विवादित बयान पर मचा बवाल

सपा नेता रामगोपाल यादव ने रामजी लाल सुमन की टिप्पणी के बाद उनके घर हुए हमले को लेकर आंदोलन करने की बात कही थी। इस पर संगीत सोम ने निशाना साधा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sangeet som
BJP Leader sangeet som | Image: File Photo

BJP Leader Sangeet Som Statement: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले BJP नेता संगीत सोम की हालिया टिप्प्णी पर बवाल शुरू हो गया। उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव को मुगल काल का आखिरी शासक तक कह दिया।

सपा नेता रामगोपाल यादव ने रामजी लाल सुमन की टिप्पणी के बाद उनके घर हुए हमले को लेकर आंदोलन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ईद के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर ही संगीत सोम प्रतिक्रिया दे रहे थे।

'सनातनियों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे अखिलेश'

सोमवार (8 अप्रैल) को पूर्व विधायक नेता संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वह समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर बरसते नजर आए। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान सनातन धर्म को लेकर गलत नीतियां अपनाई थीं। अब समाजवादी पार्टी के नेता फिर सनातनियों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़वाने की साजिशें कर रहे हैं, जो सफल नहीं होंगी।

सोम ने आगे यह भी कहा कि अखिलेश सरकार के समय अपराधियों और आतंकियों को पनाह दी जाती थी। यह भी मुमकिन है कि पुलिस से छीनी गई AK-47 आतंकवादियों को दिए गए हों।

Advertisement

सपा नेताओंकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई- संगीत सोम

वहीं, जब BJP नेता से रामगोपाल यादव के आंदोलन वाले बयान को लेकर उनसे सवाल किया गया, तो इस पर संगीत सोम ने कहा कि रामगोपाल यादव समेत सभी सपाइयों को सड़कों पर पीटा जाएगा। सभी सनातनी इन लोगों को सड़कों पर पीटेंगे... धरना प्रदर्शन करके तो देखें। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उनके अंदर औरंगजेब जैसे आक्रांताओं की आत्मा प्रवेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: संभल के शाही जामा मस्‍जिद का बदल गया नाम! अब कहलाएगी जुमा मस्‍जिद; ASI के फैसले से नया बखेड़ा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड