UP: बृजभूषण शरण सिंह के करीबी BJP नेता भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Gonda News: गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह को गोली मारी गई है। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि भूपेंद्र फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Leader Bhupendra Singh Shot in Gonda
भूपेंद्र सिंह पर हमला | Image: X

Uttar Pradesh Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक बड़ी खबर आई है। यहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी और BJP नेता भूपेंद्र सिंह को अज्ञात हमलावरों ने देर रात गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए नेता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

भूपेंद्र की पत्नी अनामिका सिंह परसपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। वे खुद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि होने के साथ-साथ प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वारदात को 'चुनावी रंजिश' में अंजाम दिया गया।

कार में बैठ रहे थे भूपेंद्र, तभी…

घटना परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार (20 अप्रैल) देर रात करीब 10 बजे भूपेंद्र अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान वहां अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग वहां आए, तब तक हमलावर फरार हो गए थे।

अस्पताल में हुआ भूपेंद्र का ऑपरेशन

गोली लगने से भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और बाद में KGMU लखनऊ भेजा गया था। मंगलवार  सुबह उनका ऑपरेशन हुआ। इस दौरान डॉक्टरों ने उनके पेट से गोली के छर्रे निकाले हैं, लेकिन मुख्य गोली अभी भी पेट के अंदर फंसी हुई है।

Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार इसे तुरंत निकालने से उनके शरीर के अंग को नुकसान हो सकता है। हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना चुनावी रंजिश और आपसी विवाद का नतीजा लग रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वैसे बहुत क्यूट हो आप, अकेली रहती हो...', रैपिडो राइड के बाद ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, लड़की ने यूं सिखाया सबक, VIDEO VIRAL

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड