UP: संभल हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, पूछताछ के बाद जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार

Sambhal : शाही जामा मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Sambhal Violence Case: संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जफर अली को साजिश रचने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रविवार को उन्हें बयान दर्ज करने के लिए पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में उन्हें हिरासत में लिया था।

पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 19 अन्य लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है। संभल हिंसा के आरोप में पुलिस अब तक 75 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। सदर जफर अली से SIT ने पूछताछ की है। एहतियात के तौर पर जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस, PAC और RAF की तैनाती की गई है। 

संभल में कैसे हुई हिंसा?

संभल की स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। जिसमें हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मुस्लिम पक्ष जिसे शाही जामा मस्जिद कहता है, वहां पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर, 2024 को अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा शुरू हुई थी। हिंसा का आरोप एक धर्म विशेष के लोगों पर है। सर्वे करने गई टीम पर पथराव और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करके सर्वे के काम को बाधित किया था। प्रदर्शनकारी विरोध करते हुए पुलिस से भिड़ गए थे। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस पूरी हिंसा की जांच SIT कर रही है। 

2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संभल हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। हिंसा के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस CCTV फुटेज और अन्य वीडियो की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: जिंदगी का कोई भरोसा नहीं... बुलंदशहर में RLD के युवा नेता की अचानक चली गई जान, CCTV में देखें मौत का LIVE VIDEO

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड