BIG BREAKING: बागपत हादसे का जिम्मेदार ठेकेदार गिरफ्तार, जैन धर्म के आयोजन में 7 लोगों की हुई थी मौत

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baghpat Laddu Festival Accident
बागपत में आदिनाथ पर्व में हादसा | Image: Republic-Video Grab

Baghpat Accident : उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन धर्म के लड्डू निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 65 फीट ऊंचे मंच पर चढ़ने के लिए बनाई गई लकड़ी की सीढ़ियां भीड़ के दबाव से ढह गईं। इस दर्दनाक हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 8 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की है कि हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है, जो 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इस धार्मिक आयोजन में भगदड़ जैसे हालात बनने से माहौल गमगीन हो गया है। प्रशासन की जांच जारी है, वहीं घायल श्रद्धालुओं का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

लकड़ी का पैड गिरने से हुआ हादसा

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर लकड़ी का पैड अचानक गिरने से ये हादसा हुआ, आयोजन स्थल पर भगदड़ जैसे हालात हो गए, जिसमें बड़ी संख्या लोग घायल हो गए। बागपत में भगवान आदिनाथ निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान ये दुखद हादसा हुआ। कार्यक्रम के दौरान मानस्तंभ परिसर में लकड़ी का एक ढांचा अचानक ढह गया। जिसके बाद मलबे में 50 से ज्यादा श्रद्धालु दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात हो गए। यह हादसा गांधी रोड पर स्थित एक मंडप में हुआ, जो बड़ौत सिटी कोतवाली के अधिकार क्षेत्र में आता है।

आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत अभी भी गंभीर है। एंबुलेंस के कमी के कारण कई घायलों को ऑटो-रिक्शा में अस्पताल ले जाना पड़ा। घटनास्थल पर रेस्क्यू कर मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को संभालने में अव्यवस्था के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, लेकिन सुरक्षा और प्रबंधन में कमी के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

Advertisement

लकड़ी का पैड गिरने से हादसा

स्थानीय पुलिस और नगर निगम के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गए। रेस्क्यू में लगे अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लकड़ी का पैड के अंदर फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु बागपत पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें ; जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड