BREAKING: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल, जमकर पथराव और आगजनी... इलाका सील

Sambhal Jama Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बीच पथराव की घटना सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal violence
संभल में पुलिस टीम पर हजारों लोगों की भीड़ ने पथराव किया। | Image: R Bharat

Sambhal Jama Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बीच पथराव की घटना सामने आई है। सर्वे से गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी और आगजनी की। 

समाचार एजेंसी एएनआई की जारी की गई वीडियो में मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान पथराव की घटना देखने को मिली है। यहां सर्वे से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। 

पुलिस पर उपद्रवियों ने किया पथराव

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में सर्वे के बीच तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। बताया जा रहा है कि यहां गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने भी बल का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले दागे। इस पूरे मामले के बाद मस्जिद के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया।

'जो बाधा डालेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी'

वहीं शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम पर हुए पथराव को लेकर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि "न्यायालय के आदेश का पालन करवाना ये सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। उसका पालन करवाया जाएगा और जो न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बाधा डालेंगे उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई होगी।"

Advertisement

कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा सर्वेक्षण

जान लें कि कोर्ट के आदेश पर आज दूसरी बार संभल के शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण हो रहा है। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर को मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जो कि दो घंटे तक चला। दावा है कि इस मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर को खंडित किए जाने के बाद किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, संभल में शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद बना हुआ है। हिंदू पक्ष का दावा है कि जिस जगह पर शाही जामा मस्जिद मौजूद हैं, वहां श्री हरिहर मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। इसी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते कोर्ट तक पहुंच गया है। इसके बाद मंगलवार (19 नवंबर) को विवाद में बड़ा फैसला देते हुए कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया।

Advertisement

वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि संभल में श्री हरिहर मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसी को लेकर दावा पेश किया गया। 

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू, अदालत में दाखिल होनी है रिपोर्ट

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड