BIG BREAKING: संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वे शुरू, अदालत में दाखिल होनी है रिपोर्ट

यूपी के संभल में जामा मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर दोनों पक्षों की मौजूदगी में मस्जिद का सर्वे हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Jama Masjid
Sambhal Jama Masjid | Image: Social Media

Sambhal Jama Masjid Survey: यूपी के संभल में जामा मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर मस्जिद का सर्वे हो रहा है जिसके लिए सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद में है। जामा मस्जिद के आस-पास सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के बीच सर्वे दूसरी बार हो रहा है। आज सुबह साढ़े सात बजे से सर्वे शुरू हो चुका है। कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान जामा मस्जिद और संभल पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर डीएम एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

इससे पहले दो घंटे तक चला था सर्वे

इससे पहले कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर को मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जो कि दो घंटे तक चला। दावा है कि इस मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर को खंडित किए जाने के बाद किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, संभल में शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद बना हुआ है। हिंदू पक्ष का दावा है कि जिस जगह पर शाही जामा मस्जिद मौजूद हैं, वहां श्री हरिहर मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। इसी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते कोर्ट तक पहुंच गया है। इसके बाद मंगलवार (19 नवंबर) को विवाद में बड़ा फैसला देते हुए कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया।

Advertisement

वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि संभल में श्री हरिहर मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसी को लेकर दावा पेश किया गया है। यह एक ASI संरक्षित इलाका है। वहां बहुत सारे चिन्ह और निशान हैं जो मंदिर के है।

यह भी पढ़ें: BJP ने महायुति की प्रचंड जीत का श्रेय किसे दिया? EVM को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सुनाई खरी-खरी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड