UP News: जन्मदिन पार्टी में नहीं ले गए चाचा, नाराज नाबालिग ने की आत्महत्या

परिवार के मुताबिक मृतक संजना के चाचा परिवार के अन्य सदस्यों को एक जन्मदिन की पार्टी में ले गए, लेकिन जाने की जिद के बावजूद संजना को वहीं छोड़ गए।

Follow : Google News Icon  
angry minor committed suicide in Bhadohi
जन्मदिन पार्टी में नहीं ले जाने से नाराज नाबालिग ने की आत्महत्या | Image: Shutterstock / Representative

भदोही जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर परिजनों द्वारा एक जन्मदिन के उत्सव में न ले जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार किशोरी की पहचान संजना कुमारी के रूप में हुई है जो घर में फांसी पर लटकी पायी गयी।

अधिकारी के अनुसार उसके दादा छविनाथ ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि संजना औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव में अपने दादा, 30 वर्षीय बड़ी बहन तथा पांच और सात साल के दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी।

दिल्ली में काम करते हैं पिता 

मांगलिक के मुताबिक संजना के पिता, जितेंद्र कुमार, दिल्ली में काम करते हैं, जबकि उनकी मां का सबसे छोटे बच्चे को जन्म देने के बाद पांच साल पहले निधन हो गया था। परिवार के मुताबिक, बुधवार को उसके चाचा परिवार के अन्य सदस्यों को एक जन्मदिन की पार्टी में ले गए, लेकिन जाने की जिद के बावजूद संजना को वहीं छोड़ गए। परेशान होकर, वह अपने दादाजी को रात का खाना परोसने और अपने कमरे में जाने से पहले बहुत देर तक रोती रही।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब वे लोग देर रात लौटे तो उन्होंने उसका कमरा अंदर से बंद पाया। उन्होंने खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटकती नजर आयी। मांगलिक ने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत की जिस युवक ने बचाई थी जान, प्रेमिका के साथ खा लिया जहर; युवती की मौत

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड