अपडेटेड 22 November 2025 at 13:46 IST
UP: बरेली हिंसा पर बड़ी कार्रवाई, तौकीर रजा के करीबी आरिफ की प्रॉपर्टी पर चला CM योगी का बुलडोजर, मिट्टे में मिले दुकान
बरेली विकास प्राधिकरण ने मौलाना तौकीर के करीबी मोहम्मद आरिफ की अवैध मार्केट पर बुलडोजर कार्रवाई की है। करीब 16 दुकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रशासन ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी सहयोगियों की अवैध संपत्तियों पर एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच बुलडोजर एक्शन जारी है। यह कार्रवाई बरेली हिंसा में संलिप्त लोगों के खिलाफ की जा रही है।
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने मौलाना तौकीर के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद आरिफ की मार्केट पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहम्मद आरिफ की जगतपुर क्षेत्र में बनी अवैध मार्केट पर बुलडोजर चला। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आरिफ की यह दो मंजिला मार्केट में 24 से अधिक दुकानें हैं और उसी परिसर में पीटर इंग्लैंड का बड़ा शोरूम भी चल रहा था। करीब 16 दुकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है।
मोहम्मद आरिफ की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर
CO सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद आरिफ पूरी इमारत बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों का पालन किए अवैध रूप से बनाई गई थी। BDA ने इसे अतिक्रमण मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
बेरेली हिंसा पर बड़ा एक्शन
बता दें कि 26 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा खान के आवाहन पर हुए बड़े पैमाने पर बवाल और उपद्रव के बाद बरेली प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इस कड़ी में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Advertisement
बरेली में 26 सितंबर को क्या हुआ था?
बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई सांप्रदायिक हिंसा का कारण जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर था। यह तनाव तब और ज्यादा बढ़ गया जब जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग इस्लामिया ग्राउंड के पास जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर नारेबाजी करते हुए कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। ऐसे में हिंसा रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। मौलाना तौकीर रजा के आवाहन पर ही भीड़ जुटी थी।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 November 2025 at 13:46 IST