कभी कहा था चांडाल...चाचा पशुपति पारस ने दी चिराग पासवान को जीत की बधाई तो बोले- वो अपने, उनकी गाली भी आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने चाचा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वार बिहार चुनाव में जीत पर दी गई बधाई का तंज भरा जवाब दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan taunt on uncle pashupati paras
चिराग पासवान और पशुपति पारस | Image: ANI

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में NDA की प्रचंड जीत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शानदार प्रदर्शन पर पशुपति पारस ने बीते दिनों भतीजे चिराग पासवान को बधाई दी थी। अब इस पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। राजधानी पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिराग ने कहा कि चाचा जी  की शुभकामनाएं उनके लिए आशीर्वाद है। हालांकि, उन्होंने पुराने शिकवे को याद करते हुए पशुपति पारस पर तंज भी कसा।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केअध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वार बिहार चुनाव में जीत पर दी गई बधाई का तंज भरा जवाब दिया है। शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, चाचा जी ने मुझे कभी चांडाल कहा था, गाली दी थी, तब भी मैंने माना कि बड़े का आशीर्वाद है। अब जब वे सचमुच बधाई दे रहे हैं तो ये शुभकामनाएं तो सिर माथे पर हैं।

चिराग पासवान ने चाचा पर लगाए गंभीर आरोप

चिराग पासवान यहीं रूके, पुराने गिले शिकवे को याद करते हुए पशुपति पारस पर गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा चाचा ने कभी न सिर्फ लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने की कोशिश की, बल्कि स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा गठित गैर-राजनीतिक संगठन दलित सेना को भी हड़पने का प्रयास किया था।

पशुपति पारस ने दी चिराग को जीत की बधाई

बता दें कि पिछले रविवार को पशुपति पारस ने सोशल मीडिया के जरिए चिराग पासवान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने  दो घंटे के भीतर दो पोस्ट साझा किए। पहले पोस्ट में उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को एक साथ जीत की बधाई दी, जबकि दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपने भतीजे चिराग पासवान को अलग से बिहार चुनाव में जीत पर बधाई दी थी।

Advertisement

रिश्तों मे आएगी सुधार

पशुपति पारस का बधाई संदेश बिहार के सियासी गलियारों मे चर्चा का विषय बना गय। शुक्रवार को जब चिराग पटना में अपने कार्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पत्रकारों ने चाचा को लेकर भतीजे सवाल किया। इसके जवाब में चिराग ने कहा, वे बड़े हैं और उनकी शुभकामनाएं तो सिर माथे पर हैं। अब सवाल है कि क्या चाचा-भतीजा पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक हो जाएंगे?

यह भी पढ़ें: बेटा बना बिहार में मंत्री, तो परिवारवाद पर उपेंद्र कुशवाहा की आई सफाई

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड