Bihar: बिना चुनाव लड़े बेटा बना नीतीश कैबिनेट में मंत्री तो लगा परिवारवाद का आरोप, अब उपेंद्र कुशवाहा की आई सफाई- पार्टी बचाने के लिए...

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश आजकल चर्चा में बने हुए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए दीपक को लेकर परिवारवाद का जंग जारी है। उपेन्द्र कुशवाहा ने परिवारवाद को लेकर आलोचना करने वाली पार्टियों पर जमकर हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
upendra kushwaha statement allegation of nepotism in giving ministerial post to his son deepak kumar
उपेन्द्र कुशवाहा और बीटा दीपक कुमार | Image: X

Bihar: 20 नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ अन्य 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। नई सरकार के गठन के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने परिवारवाद को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी पर तंज कसा है। RJD ने नीतीश कैबिनेट में शामिल उन मंत्रियों की सूची जारी कि है, जिनका किसी न किसी रूप से राजनीतिक परिवार से संबंध रहा है।

राजद ने जिन 10 मात्रियों पर परिवारवाद को लेकर तंज कसा है, उस लिस्ट में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी नाम शामिल है। दीपक को सीएम नीतीश के मंत्रिमंडल में बिना विधायक का चुनाव लड़े ही शामिल किया गया है। ऐसे में कई पार्टियों ने दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने को लेकर तीखा हमला बोला है, जिसका जवाब खुद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया है।

पार्टी के अस्तित्व व भविष्य लिए जरूरी-उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने परिवारवाद को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि 'पार्टी के अस्तित्व व भविष्य को बचाने व बनाए रखने के लिए मेरा यह कदम जरुरी ही नहीं अपरिहार्य था।' आगे वो कहते हैं कि आप सभी जानते हैं कि पूर्व में पार्टी के विलय करना पड़ा था और उस समय बड़े संघर्ष के बाद आप सभी के आशीर्वाद से पार्टी ने सांसद, विधायक सब बनाए। इसलिए शुन्य पर न पहूंच गए ऐसा करना और सोचना ज़रूरी था।'

आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा-उपेंद्र कुशवाहा

बेटे दीपक प्रकाश के बारे में उपेंद्र कुशवाहा लोगों से अपील करते नजर आए कि 'वो फेल विद्यार्थी नहीं है। उसने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। उसके अंदर पूर्वजों का संस्कार है। आप थोड़ा इंतजार और वक्त दीजिए उसे साबित करने के लिए। वो सभकुच करके दिखाएगा। वो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Advertisement

RJD ने अपने एक्स हैंडल से इन लोगों पर परिवारवाद का आरोप लगाया

  • 𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!
  • 𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!
  • 𝟑. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक श्रीमती स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश
  • 𝟒. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।
  • 𝟓. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।
  • 𝟔. मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।
  • 𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।
  • 𝟖. मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन.
  • 𝟗. मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!
  • 𝟏𝟎. मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

पोस्ट के अंत में RJD ने तीखा हमला करते हुए लिखा है कि 'ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा। #Bihar

ये भी पढ़ें: 'परिवारवाद का मतलब होता है प्रधानमंत्री का बेटा...', RJD के आरोपों पर आया BJP का पलटवार, कहा- विपक्ष इसकी परिभाषा ही नहीं समझी

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड