'परिवारवाद का मतलब होता है प्रधानमंत्री का बेटा...', RJD के आरोपों पर आया BJP का पलटवार, कहा- विपक्ष इसकी परिभाषा ही नहीं समझी

बिहार भाजपा अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट के मंत्री दिलीप जायसवाल ने ने RJD के परिवारवाद के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष ने आज तक परिवारवाद की परिभाषा नहीं समझी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar-Samrat Choudhary
Nitish Kumar-Samrat Choudhary | Image: Facebook

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद RJD ने परिवारवाद को लेकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। राजद ने नीतीश कैबिनेट में उन मंत्रियों की लिस्ट जारी कि जिनका किसी न किसी रूप से राजनीतिक परिवार से संबंध रहा है। अब इन आरोपों पर BJP का पलटवार आया है।  बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष ने आज तक परिवारवाद की परिभाषा नहीं समझी है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, मैं बिहार सरकार में राजस्व मंत्री था, केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के समय मुझे अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी थी। मुझ पर विश्वास कर पार्टी ने जिम्मेदारी थी कि बिहार में फिर एक बार NDA सरकार। मैं इस लक्ष्य पर खड़ा उतरा तो अब फिर से मंत्री बना हूं।

RJD के परिवारवाद के आरोपों पर BJP का पलटवार

दिलीप जायसवाल ने RJD के परिवारवाद के आरोपों पर कहा, "विपक्ष ने आज तक परिवारवाद की परिभाषा नहीं समझी है। परिवारवाद का मतलब होता है प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री। परिवारवाद को लेकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव का जो नजरिया है, जनता समझ रही है कि परिवारवाद का असली मतलब क्या है। "

RJD ने इन मंत्रियों की सूची जारी कर लगाए आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि शपथ लेने वाले कम से कम 10 मंत्री राजनीतिक खानदानों से ताल्लुक रखते हैं और ये 'वंशवाद' का जीता-जागता उदाहरण हैं। RJD ने जिन मंत्रियों के नाम गिनाए वो हैं-

Advertisement
  • उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - पूर्व केंद्रीय मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र और दिवंगत पूर्व विधायक पार्वती देवी के सुपुत्र।
  • मंत्री नितिन नवीन - पूर्व मंत्री व विधायक रहे नागमणि कुशवाहा के पुत्र।
  • मंत्री श्रेयसी सिंह - पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी।
  • मंत्री अशोक चौधरी - पूर्व में कांग्रेस के दिग्गज नेता और महेंद्र चौधरी के पुत्र।
  • इसके अलावा RJD ने दीपक प्रकाश का भी जिक्र किया, जिनके पिता उपेंद्र कुशवाहा केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • मंत्री रमा निषाद-केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी।

     

पोस्ट के आखिरी में लिखा-ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा। #Bihar

यह भी पढ़ें: नीतीश मंत्रिमंडल में किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग, संभावित लिस्ट

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड