UP: तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में रखी गई थी बकरी, देर रात उसमें फंस गया युवक; बहराइच में ये क्या और कैसे हो गया?

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक युवक खुद ही फंस गया और पूरी रात उसी में बंद रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP: तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में रखी गई थी बकरी, देर रात उसमें फंस गया युवक; बहराइच में ये क्या और कैसे हो गया?
man-trapped-leopard-cage-during-goat-theft | Image: Video Grab

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक युवक खुद ही फंस गया और पूरी रात उसी में बंद रहा। हाल ही में तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद वन विभाग ने उस क्षेत्र में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।

गुरुवार की रात, गांव का ही रहने वाला युवक प्रदीप पिंजरे के पास पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पिंजरे में बंद बकरी को देखने या चोरी के इरादे से अंदर गया होगा। जैसे ही उसने पिंजरे में कदम रखा, उसका दरवाजा स्वचालित रूप से लॉक हो गया और वह अंदर फंस गया।वह सारी रात बाहर निकलने की कोशिश करता रहा लेकिन असफल रहा। अंत में उसने अपने फोन से गांव के लोगों को स्थिति से अवगत कराया।

क्या करने गया पिंजरे के पास? वन विभाग कर रहा जांच

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर आए और वन विभाग तथा पुलिस को सूचित किया। सुबह वन विभाग की टीम पिंजरे को खोलकर प्रदीप को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि पिंजरा तेंदुआ पकड़ने के लिए ही लगाया गया था और युवक के अंदर जाने का कारण अभी जांच के अधीन है। उन्होंने कहा कि लॉक होने के बाद युवक खुद को बाहर नहीं निकाल सका और सुबह टीम को बुलाकर बाहर निकाला गया।

Advertisement

घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे मजाकिया घटना मान रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पिंजरों के पास न जाएं क्योंकि ये सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Karnataka Row: डीके को CM बनने के लिए चाहिए होगा इतने विधायकों का समर्थन, यहां समझें सीटों का समीकरण, क्या नंबर गेम में गिर जाएगी सरकार?

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड