UP: बहन ने की लव मैरिज, साले ने पत्नी और दोस्‍तों के साथ मिल जीजा को उतारा मौत के घाट, इस बहाने बुलाया था ससुराल

यूपी के बागपत में एक ऐसा हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्‍तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Murder
Murder | Image: Representational

यूपी के बागपत में एक ऐसा हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्‍तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। यहां घरेलू विवाद सुलझाने के लिए ससुराल आए दामाद की साले, उसकी पत्नी और साले के कुछ दोस्‍तों ने मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक पुलिस की वर्दी बेचता था और उसका प्रेम विवाह हुआ था। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है और वो अहैड़ा गांव का रहने वाला है।

नंगलाबढ़ी गांव की रहने वाली दूसरी जाति की आरती से विकास ने प्रेम विवाह किया था। विकास के साले आकाश का अपनी मां से विवाद चल रहा था। इसी को सुलझाने के लिए विकास ससुराल पहुंचा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने विकास की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसकी पत्नी और दो अन्य लोग भी शामिल थे।

घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती ने अपने भाई विकास, बहन अंकिता और भाभी निधि और पड़ोसी विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित आकाश, उसकी पत्नी, साली व पड़ोसी विजय को हिरासत में लिया गया है। वहीं, सीओ रोहन चौरसिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घर के विवाद में विकास की उसके साले ने हत्या की है।

लव मैरिज से नाराज थे आरती के घरवाले

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंगलाबड़ी निवासी कंवरपाल की बेटी आरती की पहली शादी किरठल गांव में हुई थी, जिससे उसका सात साल का बेटा भी है। ससुराल में दहेज उत्पीड़न के चलते मुकदमा चलने के बाद आरती ने करीब दो साल पहले अहैड़ा निवासी 28 वर्षीय विकास से मंदिर में विवाह कर लिया था। दोनों बागपत के कृष्णा एनक्लेव में रह रहे थे। आरती ने बताया कि प्रेम विवाह से दोनों के परिजन नाराज थे इसलिए वे बागपत में अलग रह रहे थे।

वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका आरोप है कि भाई, भाभी और छोटी बहन उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते थे। प्लानिंग के तहत भाई ने परिजनों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी साले और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अवैध रिश्‍ते का खूनी अंत! मामी शबनम संग 8 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा था भांजा मुकीम, झगड़े के बाद गला रेत कर दी हत्या
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड