अपडेटेड 23 March 2024 at 14:33 IST

कत्ल से पहले साजिद ने सैलून में किया ये काम; फेशि‍यल करा रहे युवक का बदायूं कांड में बड़ा खुलासा

बाबा कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया है कि वारदात को अंजाम देने के करीब 4 घंटे पहले साजिद बेहद परेशान था।

Follow : Google News Icon  
कत्ल से पहले साजिद ने सैलून में किया ये काम; फेशि‍यल करा रहे युवक का बदायूं कांड में बड़ा खुलासा
कत्ल से पहले साजिद ने सैलून में किया ये काम; फेशि‍यल करा रहे युवक का बदायूं कांड में बड़ा खुलासा | Image: X

Badaun Double Murder: यूपी के बदायूं में दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या में पुलिस अभी पूरी तरह पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी है, हत्या में जो चाकू यूज़ किया गया वो भी है, बस नहीं है तो हत्या का मोटिव। हालांकि पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाकर हत्याकांड की वजह तलाश रही है। अब इस पूरे केस में नया खुलासा हुआ है। आयुष और अहान को जान से मारने वाले साजिद को लेकर एक चौंकान वाली बात सामने आई है।

बाबा कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया है कि वारदात को अंजाम देने के करीब 4 घंटे पहले साजिद बेहद परेशान था। वो अपने सैलून में बैठकर खूब रो रहा था जैसे उसे कोई बात बहुत बुरी लगी हो। साजिद के सैलून में आए इस युवक ने पुलिस को बताया कि जब वह फेशियल करा रहा था, तब साजिद परेशान दिखाई दे रहा था, लेकिन वह किस बात को लेकर परेशान था, यह उसने पूछने पर भी नहीं बताया।

पूरी प्‍लानिंग के साथ साजिद ने दिया वारदात को अंजाम

युवक ने बताया कि साजिद बाजार से आने के बाद रोने लगा था। वह अपनी आखों पर हाथ रखकर रो रहा था। उसके भाई ने पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन लग रहा था जैसे वह परेशान है। उसके मन में क्या चल रहा था, यह शाम को जब हत्या की खबर सुनी तब पता चला। इस ग्राहक के बारे में पुलिस को जानकारी है। पुलिस एक बार उससे पूछताछ कर चुकी है। इस पूर घटनाक्रम से यह साफ है कि बच्चों की हत्या उसने अचानक नहीं की। उसने पहले पूरी साजिश रची, फिर वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

चाकू खरीदा, घर पहुंचकर बनाया चिकन और फिर...

हत्याकांड के दूसरे आरोपी और साजिद के भाई जावेद ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे साजिद दुकान पर वापस आया और कहा कि मन नहीं लग रहा। जिसके बाद हम दोनों घर चले गए। घर पहुंचने के बाद साजिद ने चिकन बनाने को कहा। हालांकि बाद में उल्‍टी जैसा महसूस होने की बात कहते हुए उसने चिकन खाने से मना कर दिया और चला गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- चाकू खरीदा, चिकन बनाया...फिर बच्चों पर साजिद ने की क्रूरता की इंतेहा पार, जावेद ने खोले राज

शाम में जब वो दुकान पर आया तो उसके पास चाकू था। जावेद के पूछने पर उसने कहा कि रमजान का महीना है गोश्‍त काटने के काम आएगा। शाम करीब 7 बजे जब घर जाने का वक्त आया तो साजिद ने जावेद से विनोद सिंह के घर जाने को कहा।

इसे भी पढ़ें- बीमारी, मजार, साजिद का मौलवी कनेक्शन... बदायूं मर्डर में जावेद के खुलासे पर पुलिस की थ्योरी क्या?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 11:13 IST