चाकू खरीदा, चिकन बनाया...फिर बच्चों पर साजिद ने की क्रूरता की इंतेहा पार, जावेद ने खोले राज

यूपी के बदायूं में हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badaun Double Murder Case second accused told every thing about sajid
चाकू खरीदा, चिकन बनाया...फिर बच्चों पर साजिद ने 25 वार कर क्रूरता की इंतेहा पार की, जावेद ने खोले राज | Image: X

Badaun Double Murder: यूपी के बदायूं में हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद (Md. Javed) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरेली से अरेस्‍ट करने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए बदायूं लेकर आई। पूछताछ में जावेद ने बताया कि मर्डर के पहले क्या-क्या हुआ था।

जावेद ने बताया कि वारदात बीते मंगलवार (20  मार्च 2023) शाम करीब 7 से 8 बजे हुई। उससे पहले मैं और साजिद (Sajid) सुबह 8:30 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद साजिद ने कई ग्राहकों की शेविंग और कटिंग की। उसके बाद सुबह करीब 11 बजे साजिद ने बताया कि उसकी तबीयत थोड़ी खराब लग रही है। डॉक्‍टर के पास जाने की बात कह वह दुकान से निकल गया।

चाकू खरीदा, घर पहुंचकर बनाया चिकन और फिर...

जावेद ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे साजिद दुकान पर वापस आया और कहा कि मन नहीं लग रहा। जिसके बाद हम दोनों घर चले गए। घर पहुंचने के बाद साजिद ने चिकन बनाने को कहा। हालांकि बाद में उल्‍टी जैसा महसूस होने की बात कहते हुए उसने चिकन खाने से मना कर दिया और चला गया।

Advertisement

शाम में जब वो दुकान पर आया तो उसके पास चाकू था। जावेद के पूछने पर उसने कहा कि रमजान का महीना है गोश्‍त काटने के काम आएगा। शाम करीब 7 बजे जब घर जाने का वक्त आया तो साजिद ने जावेद से विनोद सिंह के घर जाने को कहा।

जावेद बाहर था, साजिद अंदर गया और खून से लथपथ आया

Advertisement

जावेद ने बताया कि जब हम दोनों विनोद के घर पहुंचे तो सजिद ने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा और खुद अंदर चला गया। जब साजिद घर से बाहर आया तो उसके कपड़े खून से सने थे। जावेद का कहना है कि वह घबरा उठा और दोनों भागने लगे। इस दौरान पब्लिक ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों मौका ए वारदात से फरार होने कामयाब हो गये। हालांकि बाद में कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने साजिद को मुठभेड में मार गिराया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जावेद

जावेद को आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। 

इसे भी पढ़ें- साजिद पर ऊपरी हवा का साया या इस बीमारी ने उकसाया! बदायूं हत्याकांड में खुले कई अहम राज
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड