बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने जूना अखाड़े के साथ संगम में लगाई डूबकी, भगदड़ की घटना पर बोले योग गुरु, सभी दैवीय शक्तियों से..

मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने संगम में डूबकी लगाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hema Malini took holy dip in triveni Sangam
बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने जूना अखाड़े के साथ संगम में लगाई डूबकी | Image: X/ANI

संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ की घटना के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन की ओर से लगातार भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, आज मौनी अमावस्या पर लोगों से अब संगम घाट पर नहीं आने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है। मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान जारी है। बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने भी जूना अखाड़े के साथ संगम में डूबकी। 

महाकुंभ का बुधवार, 29 जनवरी को 17वां दिन है। आज मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान जारी है। त्रिवेणी संगम में 'अमृत स्नान' के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पावन स्नान किया है। वहीं, भीड़ कम होने के बाद संतों का अमृत स्नान भी शुरू होगा। भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द कर दिया था। मौनी अमावस्या पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

हेमा मालिनी ने संगम में लगाई डूबकी

मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्य संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया। भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान भीड़ कम होने के बाद धीरे-धीरे शुरू होगी।

महाकुंभ आना मेरा सौभाग्य- हेमा मालिनी 

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ पावन स्नान पर हेमा मालिनी ने कहा, "महा स्नान के शुभ अवसर पर मुझे यहां पावन स्नान करने का अवसर मिला। ये मेरा सौभाग्य है। बहुत अच्छा लगा। करोड़ों लोग आए हुए हैं। आस्था का जनसैलाब प्रयागराज में उमड़ा है। मुझे भी यहां पर स्नान का मौका मिला ये सौभाग्य की बात है।

भगदड़ की घटना पर क्या बोले रामदेव

वहीं, महाकुंभ हुए भगदड़ की घटना पर  योग गुरु बाबा रामदेव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, हमने घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ पावन स्नान किया है। सभी दैवीय शक्तियों से प्रार्थना की है।

Advertisement

CM योगी ने की श्रद्धालुओं से ये अपील

बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ की घटना मंगलवार देर रात को हुई है। मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग संगम नोज पर जुटे थे। इसी दौरान कथित दौर पर एक अफवाह फैली और फिर लोगों में संगम घाट पर पहुंचने की होड़ मच गई और इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए। इस बीच CM योगी ने संगम आने वाले श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
 

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede:महाकुंभ मेले में मची भगदड़ पर सपा की पहली प्रतिक्रिया

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड