रिक्शे से 3 लोग आए, बुजुर्ग को सड़क किनारे छोड़ गए...तड़प-तड़प महिला ने तोड़ा दम; रामनगरी अयोध्‍या में शर्मनाक करतूत का VIDEO

अयोध्या में एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजन सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya elderly woman video
रात में बीमार बुजुर्ग महिला को लावारिस छोड़कर भागे परिजन | Image: Republic

Ayodhya elderly woman video: अयोध्या में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजन सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ये पूरी घटना रास्ते पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

मामला थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के किशुन दासपुर का है। यहां पर कुछ लोग रात के अंधेरे में ई-रिक्शा से एक बुजुर्ग महिला को लेकर आए और फिर सड़क किनारे लावारिस हालत में फेंककर चले गए। इस काम में महिलाएं भी साथ थीं। शर्मसार करने वाली ये घटना CCTV में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे छोड़ कर गए परिजन

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि एक ई-रिक्शा में बुजुर्ग महिला को लाया गया और किशुन दासपुर के पास फेंक दिया गया। बुजुर्ग महिला को कंबल ओढ़ाने के बाद रिक्शा सवार फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल दर्शननगर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मानवता शर्मसार, सुबह तक बुजुर्ग महिला की मौत

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की है। एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस अमानवीय कृत्य को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से परिजनों की तलाश जारी है। इस घटना ने शहर भर में आक्रोश फैला दिया है। लोग इस अमानवीय कृत्य की निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अयोध्या में हुई इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या हम अपने बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं। यह घटना हमें अपने समाज के उन पहलुओं को देखने के लिए मजबूर करती है जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : थाईलैंड बॉर्डर पर जारी संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड