Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड बॉर्डर पर जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया है। दोनों और से लड़ाकू विमानों, तोपों और जमीनी टुकड़ियों के साथ हमले हो रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच सीमा पर संघर्ष जारी है। सैन्य संघर्ष धीरे-धीरे और गहरा गया है। इस बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है। किसी भी प्रकार के इमरजेंसी के लिए हेल्प लाइन नंबर और ईमेल भी शेयर किया है। जानते हैं एडवाइजरी में क्या-क्या कहा गया है।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ रहा है,। दोनों देशों के सैनिकों के बीच जारी झड़प रूकने का नाम नहीं ले रही है। हिंसक झड़प में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। सीमा विवाद दोनों देशों के बीच एक लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है और स्थिति अस्थिर बनी हुई है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एडवाइजरी में थाईलैंड के उन सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है, जहां स्थिति अस्थिर है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास, को फोन नंबर +855 92881676 के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
यात्रा से पहले बरतें ये सावधानी
इससे पहले दूतावास ने अपने X पोस्ट में कहा, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ‘टीएटी न्यूजरूम’ समेत थाईलैंड के आधिकारिक सूत्रों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।’ भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया है और सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी है कि वे अशांत क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले स्थानीय अधिकारियों से अपडेट प्राप्त करें।
Advertisement
थाइलैंड बॉर्डर पर संघर्ष जारी
दूतावास ने जोर देकर कहा कि यह परामर्श विदेश में अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। थाईलैंड के जिन सात प्रांतों से भारतीयों को दूर रहने की सलाह दी गई है, वे कंबोडिया की सीमा के पास स्थित हैं। ये क्षेत्र झड़पों से प्रभावित हैं और स्थिति अस्थिर मानी जा रही है। भारतीय यात्रियों से सावधानी बरतने और उन सभी क्षेत्रों से बचने का आग्रह किया जाता है जो उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इन क्षेत्रों के पास लड़ाकू विमानों, तोपों और जमीनी टुकड़ियों के साथ हिंसक झड़प हो रही है।