अपडेटेड 11 March 2025 at 15:07 IST

खूनी सुहागरात! संबंध बनाने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज और सब खत्म, कमरे में मिली दुल्‍हा-दुल्‍हन की लाश; अयोध्‍या में कोहराम

जानकारी के मुताबिक अयोध्‍या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में रविवार की सुबह प्रीतिभोज की तैयारी के बीच मुरावन टोला में नव दंपति के मौत का मामला

Follow : Google News Icon  
Ayodhya Bride Groom Death On Wedding Night
खूनी सुहागरात! संबंध बनाने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज और सब खत्म, कमरे में मिली दुल्‍हा-दुल्‍हन की लाश; अयोध्‍या में कोहराम | Image: Facebook

यूपी के अयोध्‍या में सुहागरात पर हुई दुल्‍हा-दुल्‍हन की मौत की गुत्थी सुलझती जा रही है। नवदंपति की मौत को 36 घंटे से ज्‍यादा का वक्‍त गुजर चुका है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे बंद कमरे का राज और गहराता जा रहा है। हर किसी के जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हो गया?  पुलिस भी बस इन मौतों के मोटिव की तलाश में जुटी है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक एंगल यह भी सामने आ रहा है कि रात में प्रदीप के मोबाइल पर किसी तरह का मैसेज या फोटो आया होगा, जिसके बाद यह मामला बिगड़ा होगा। हालांकि, यह सिर्फ एक थ्योरी है और इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक अयोध्‍या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में रविवार की सुबह प्रीतिभोज की तैयारी के बीच मुरावन टोला में नव दंपति के मौत का मामला प्रकाश में आया था। घटना के एक दिन पहले ही मोहल्ला निवासी प्रदीप अपनी पत्नी शिवानी को खंडासा थाना क्षेत्र के मोहलिया डीली सरैया से विदा कराकर लाया था और सुहागरात को ही यह दुखद घटनाक्रम हो गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साबित हो गया है कि प्रदीप ने पहले गला घोंटकर शिवानी की हत्या की थी और फिर सफेद अंगोछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मगर बड़ा सवाल है कि अचानक उसने ऐसा क्यों किया?

कमरे का कुंडी अंदर से था बंद

पुलिस के मुताबिक शादी की रस्मों से लेकर विदाई तक सबकुछ बिल्कुल सामान्य था। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही खुश नजर आ रहे थे। बारात में जमकर डांस हुआ, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ हंसी-ठिठोली भी हुई। शिवानी और प्रदीप ने खुद भी खूब एन्जॉय किया। लेकिन जैसे ही शादी की पहली रात आई, एक अनहोनी हो गई। सभी रस्मों-रिवाजों को निभाते हुए रात में लगभग 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में दुल्हन के पास चला गया। इस दौरान दोनों सामान्य अवस्था में राजी-खुशी से रहे। सुबह दोनों का शव मिलने से परिवार में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था, वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था।

Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय दुल्हन की मौत लगभग 15 घंटे पहले हुई थी। जबकि 03:30 बजे प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ, इस समय तक लगभग 15 से 16 घंटे पहले उसकी मौत का अनुमान लगाया गया। इस तरह जाहिर है कि दुल्हन की हत्या के बाद प्रदीप लगभग आधे घंटे अपने कमरे में ही था। अनुमान है कि शायद आत्मग्लानि, पश्चाताप, समाज या जेल के भय से उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि यह सब सिर्फ अनुमान ही बनकर रह गए हैं। पुलिस या परिजनों के पास भी इसे लेकर कोई तथ्य नहीं हैं।

शिवानी के पास नहीं था मोबाइल

Advertisement

शिवानी का परिवार दिल्ली में रहता था और इस शादी की चर्चा पिछले एक साल से हो रही थी। लड़की के परिवार ने शादी अप्रैल में करने की इच्छा जताई थी, लेकिन प्रदीप का परिवार इसे मार्च में ही संपन्न करने की बात कही, जिस पर सहमति बन गई। बताया जा रहा है कि शिवानी और प्रदीप की शादी से पहले आपस में बातचीत होती थी, लेकिन एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि शिवानी के पास मोबाइल फोन नहीं था। अब यह सवाल सभी के जहन में है कि आखिर क्यों?

इसे भी पढ़ें- औरंगजेब की कब्र ना हटाएं बल्‍कि शौचालय बना दें, मनोज मुंतशिर की मांग

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 March 2025 at 15:07 IST