'औरंगजेब की कब्र ना हटाएं बल्कि उसपर शौचालय बनवा दें, हम हिंदुस्तानी उसमें...मनोज मुंतशिर ने सरकार से की मांग
बॉलीवुड फिल्म छावा को लेकर चल रहे विवाद पर जाने-माने राइटर मनोज मुंतशिर ने अपनी बात रखी है। मनोज ने ट्वीट कर औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है।
- भारत
- 2 min read

बॉलीवुड फिल्म छावा को लेकर चल रहे विवाद पर जाने-माने राइटर मनोज मुंतशिर ने अपनी बात रखी है। मनोज ने ट्वीट कर औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है। मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात कही है। इसमें वो कहते हैं, ‘आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए? जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान तो कण-कण में हैं फिर मंदिर की जरूरत क्या?’
मनोज मुंतशिर आगे कहते हैं, ‘मैं भी भारत सरकार से विनती करता हूं। औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं।’ वो आगे हिंदू विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहते हैं, ‘जो लोग ये कहने वाले हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। बड़ी विनम्रता से बता दूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।’
रणवीर अल्लाहबादिया पर भी जमकर बोले, बताया पिशाच
ये पहली बार नहीं है जब मनोज ने अपनी आवाज उठाई है। 10 फरवरी को मनोज मुंतशिर ने अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक्स का सहारा लिया था। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया मामले में भी बात की थी, जिसमें उनकी बातचीत को लेकर उनकी निंदा की थी। अपनी निराशा जताते हुए उन्होंने लिखा, 'यह कॉमेडी का वह स्तर है जिसने मानवता को गिरा दिया है। कोविड से भी अधिक खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन में घुस गए हैं। इन पिशाचों, इन विकृत लोगों ने हमारी आने वाली पीढ़ियों को मूल्यों से वंचित करने की शपथ ली है।'
Advertisement
‘पूछेगी जब अदालत पत्थर गवाही देंगे’
जानकारी के लिए बात दे कि ये पहली बार नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने इस तरह खून में उबाल ला देने वाले तरीके से अपनी बात रखी है। बल्कि इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले मनोज मुंतशिर की कविता 'पूछेगी जब अदालत पत्थर गवाही देंगे' ज्ञानवापी विवाद के बीच वायरल हुई थी। मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।