लॉरेंस बिश्नोई का खास गैंगस्‍टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, झारखंड में मचा रखा था आतंक; NTPC डीजीएम मर्डर केस में था शामिल

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अमन साहू डॉन लॉरेंस बिश्नोई का खास गैंगस्‍टर था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand lawrence bishnoi close aide gangster aman sahu killed encounter
लॉरेंस बिश्नोई का खास गैंगस्‍टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, झारखंड में मचा रखा था आतंक; NTPC डीजीएम मर्डर केस में था शामिल | Image: Facebook

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अमन साहू डॉन लॉरेंस बिश्नोई का खास गैंगस्‍टर था। झारखंड और उससे लगे राज्‍यों में आतंक का प्रयाय बन चुका था। हाल ही में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या में अमन साहू का नाम सामने आया था। घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है। जब अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। झारखंड पुलिस के एक जवान के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं इस एनकाउंटर के बाद झारखंड में सियासत भी शुरू हो चुकी है, बीजेपी ने झारखंड पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

जेल से ही गैंग ऑपरेट कर रहा था अमन साहू

अमन साहू खुद तो जेल में बंद था, लेकिन वह जेल से ही अपनी पूरी गैंग ऑपरेट करता था। उसकी सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 घंटे पहले अमन साहू के फेसबुक पेज में उसकी प्रोफाइल चेंज हुई थी। पिछले दिनों रांची में जिस कोयला कारोबारी पर फायरिंग हुई थी, यह काम उसके गुर्गों की तरफ से किया गया था।

Advertisement

झारखंड के डीजीपी की तरफ से भी यह जानकारी दी गई है कि अमन साहू की गैंग जेल से एक्टिव थी, झारखंड के कई कांडों में इसका नाम शामिल था, उसकी गैंग लगातार कई घटनाओं को अंजाम दे रही थी। रांची के अलावा हाल ही में हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

2013 में बनाया था अपना गैंग

Advertisement

अमन साहू, रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था और साल 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। कोरबा में हुए गोलीकांड के बाद रायपुर पुलिस ने उसके 4 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से रायपुर पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही थी।

इन जघन्य अपराधों में शामिल था अमन साहू

  • 07 मार्च 2025: रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया।
  • 06 अप्रैल 2024 : अमन साहू गिरोह ने बर्बरीक कंपनी को दी धमकी, झारखंड में नहीं करने दिया जायेगा काम।
  • 21 मार्च 2024 : रांची के जमीन कारोबारी से गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई।
  • 01 दिसंबर 2023: रामगढ़ के कुजू में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर फायरिंग।
  • 07 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में अमन साहू गिरोह के अपराधी ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी।
  • 09 जुलाई 2023 : लातेहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अमित सिंह से रंगदारी मांगी थी।
  • 09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की अमन साहू गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • 27 मार्च 2023 : देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राय एंड कंपनी चौक के समीप हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी।
  • 18 फरवरी 2023 : शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के साइट पर अमन साहू के गिरोह ने गोलीबारी की थी।

इसे भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल के साथ दुबई में दिखी मिस्ट्री गर्ल Rj Mahvash कौन?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड